{"_id":"64d004077a3fac32190745a5","slug":"soham-won-gold-in-skating-allahabad-news-c-3-1-ald1036-193351-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सोहम ने स्केटिंग में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सोहम ने स्केटिंग में जीता गोल्ड
Mon, 07 Aug 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में चार से छह अगस्त तक आयोजित हुई चतुर्थ यूपी ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में सोहम सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया है। सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज में कक्षा पांचवी के छात्र सोहम (10) इससे पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुके हैं। टैगोर टाउन के रहने वाले डॉ. सुग्रीव सिंह व मधू सिंह के बेटे सोहम का सपना स्केटिंग में भारत के लिए पदक जीतने का है। उनकी इस उपलब्धि पर कोच हर्ष गुप्ता और आशीष निषाद ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन