फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   So it will not be heard now - this is the Allahabad center of All India Radio...

रेडियो स्टेशन पर संकट : तो अब नहीं सुनाई देगा- यह आकाशवाणी का इलाहाबाद केंद्र है...

Sat, 14 May 2022 06:06 AM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 May 2022 06:06 AM IST
सार

लोक कलाकार हों या फिर रंगकर्मी या इस माटी की महक से जुड़े लोग, आकाशवाणी इलाहाबाद के विलय की चर्चा से सभी सन्न रह गए हैं। इसे लेकर कलाकारों में चिंता भी है और आक्रोश भी।

विज्ञापन
So it will not be heard now - this is the Allahabad center of All India Radio...
Prayagraj News : आल इंडिया रेडियो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यह आकाशवाणी का इलाहाबाद केंद्र है। आपको यह जानकारी देते हुए हमें बेहद अफसोस हो रहा है कि एक जमाने में उत्तर भारत के बड़े और सात दशक पुराने रेडियो स्टेशन को खत्म करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही इलाहाबादी लोक कला-संस्कृति, बोली वाले वे सारे कार्यक्रम आवाज खो देंगे, जो इस इलाके के सैकड़ों लोक कलाकारों की पहचान हुआ करते थे।

विज्ञापन



लोक कलाकार हों या फिर रंगकर्मी या इस माटी की महक से जुड़े लोग, आकाशवाणी इलाहाबाद के विलय की चर्चा से सभी सन्न रह गए हैं। इसे लेकर कलाकारों में चिंता भी है और आक्रोश भी। उनका कहना है कि इससे अवधी-इलाहाबादी बोली, संस्कृति, परंपराओं, त्योहारों के संरक्षण का कार्य करने वाले इलाहाबाद आकाशवाणी केंद्र की भूमिका सीमित हो जाएगी। सेवानिवृत्त उद्घोषक अविनाश श्रीवास्तव प्रसार भारती के इस निर्णय से हैरान हैं।
विज्ञापन



वह बताते हैं कि इलाहाबाद केंद्र उत्तर भारत का सबसे समृद्ध आकाशवाणी है। महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, विनोवा भावे, ठुमरी गायिकाओं में रसूलनबाई, जद्दनबाई के अलावा निराला, सुमित्रानंदन पंत, राम कुमार वर्मा, अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध समेत कई दिग्गज साहित्यकारों की रिकार्डिंग यहां की धरोहर रही है। इसे खत्म करने से आकाशवाणी के एक सुनहरे युग का खात्मा हो जाएगा। इस केंद्र से बहरू काका, कक्का जी कहिन के अलावा नन्हीं दुनिया, पनघट जैसे लोकप्रिय कार्यक्रम अब भी लोगों के जेहन में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंडवानी लोक गायिका मंजू नारायण बताती हैं कि इससे लोक कला संस्कृति के विकास की प्रक्रिया अवरुद्ध हो जाएगी। प्रसार भारती कुछ नया तो कर नहीं रहा है और अब इलाहाबाद केंद्र को बंद करना खुद से पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा है। लोक गायक उदयचंद्र परदेशी कहते हैं कि लोक संस्कृति के प्रति इससे बड़ा अन्याय कुछ नहीं होगा। महिलाओं के सबसे लोकप्रिय अवधी कार्यक्रम पनघट, इलाहाबादी बोली में आने वाले किसानों के कार्यक्रम पंचायत घर के बंद होने से बड़े हिस्से में रेडियो श्रोताओं को मायूसी होगी। साथ ही आकाशवाणी के रूप में इस धरोहर की आत्मा मर जाएगी।

ये हैं रेडियो पर बजने वाले आकाशवाणी इलाहाबाद के लोकप्रिय कार्यक्रम
कक्का जी कहिन, बहरू काका, अवध प्रांत के संस्कार गीत, मौसम के गीत, ये पुरानी बस्तियां, आज इतवार है, ग्रामीण संस्कृति पर आधारित पंचायत घर, कानून और हम, ज्ञान-विज्ञान, संस्कृत वार्ता और हिंदी वार्ता, काव्यांजलि, विविध भारती इलाहाबाद, फोन टाइम, फोन इन आपकी पसंद, पत्रों पर आधारित आपकी पसंद, आपकी फरमाइश जैसे प्रसारण रेडियो श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं।


उद्घोषकों-कंपेयरों ने उठाई आवाज, संस्कृति के लिए इलाहाबाद आकाशवाणी केंद्र का बने रहना जरूरी
उद्घोषक और कंपेयर आकाशवाणी के स्थानीय कार्यक्रम यहीं तैयार करने और प्रसारित करने की आवाज उठा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजने की तैयारी है। उनका कहना है कि इलाहाबाद आकाशवाणी केंद्र की आवाज को सीमित करने से यहां की कला और संस्कृति का बहुत नुकसान होगा। अवध के लोक संगीत, परंपराओं और कलाकारों के संरक्षण के लिए यह इलाहाबाद आकाशवाणी केंद्र का बने रहना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed