फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sniffer dogs will be deployed at city stations on Mahakumbh, bomb disposal squad will also be deployed.

Prayagraj : महाकुंभ पर शहर के स्टेशनों पर तैनात रहेंगे स्निफर डॉग, बम निरोधी दस्ता भी रहेगा तैनात

Mon, 16 Sep 2024 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 01:47 PM IST
सार

आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में इसका प्रशिक्षण भी लगातार चल रहा है। शहर के इन चार रेलवे स्टेशनों के साथ मिर्जापुर, मानिकपुर और फतेहपुर स्टेशन पर भी एक-एक स्निफर डॉग उनके हैंडलर के साथ तैनात रहेगा। इसके अलावा बम निरोधी दस्ता भी तैनात रहेगा। हालांकि, इसकी मॉनिटरिंग जीआरपी द्वारा की जाएगी। एनसीआर के इन चारों स्टेशनों पर रेलवे सीसीटीवी कैमरे भी बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Sniffer dogs will be deployed at city stations on Mahakumbh, bomb disposal squad will also be deployed.
प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में अगले वर्ष होने वाले महाकुंभ के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी वजह से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज आदि रेलवे स्टेशनों पर स्निफर डॉग तैनात करने की तैयारी की है। इन खोजी कुत्तों का प्रशिक्षण आरपीएफ ने शुरू भी कर दिया है। इन तमाम स्टेशनों पर 22 स्निफर डॉग तैनात किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन

पूर्व में हुए कुंभ और महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर ही स्निफर डॉग की तैनाती की जाती रही। 2025 में महाकुंभ मेले का आयोजन है। विश्व के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से संगमनगरी पहुंचेंगे। इसी वजह से रेलवे का फोकस है कि महाकुंभ के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहें।

विज्ञापन

इसी वजह से उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन इस बार महाकुंभ के मौके पर कुल 22 स्निफर डॉग उनके हैंडलर के साथ तैनात करने जा रहा है। इसमें से सर्वाधिक सात स्निफर डॉग प्रयागराज जंक्शन पर तैनात किए जाएंगे। नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशन पर चार-चार स्निफर डॉग तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में इसका प्रशिक्षण भी लगातार चल रहा है। शहर के इन चार रेलवे स्टेशनों के साथ मिर्जापुर, मानिकपुर और फतेहपुर स्टेशन पर भी एक-एक स्निफर डॉग उनके हैंडलर के साथ तैनात रहेगा। इसके अलावा बम निरोधी दस्ता भी तैनात रहेगा। हालांकि, इसकी मॉनिटरिंग जीआरपी द्वारा की जाएगी। एनसीआर के इन चारों स्टेशनों पर रेलवे सीसीटीवी कैमरे भी बढ़ा रहा है।

महाकुंभ तक प्रयागराज जंक्शन पर लग जाएंगे 298 सीसीटीवी कैमरे

मौजूदा समय में प्रयागराज जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कुल संख्या 151 है। यहां 147 कैमरे और लगाए जाएंगे। महाकुंभ तक यहां इनकी कुल संख्या 298 हो जाएगी। वहीं, नैनी में 31 से बढ़ाकर 39 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रयागराज छिवकी पर 31 कैमरे अभी लगे हैं। यहां 92 कैमरे और लगाए जाने के बाद कुल संख्या 123 हो जाएगी। वहीं, सूबेदारगंज में मौजूदा समय में 27 कैमरे लगे हैं, 13 कैमरे और लगा दिए जाने के बाद यहां महाकुंभ के पूर्व कुल 40 सीसीटीवी कैमरे हो जाएंगे।

महाकुंभ पर यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जा रहे हैं। इस बार 22 स्निफर डॉग एनसीआर के स्टेशनों पर तैनात रहेंगे। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed