Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Snake bite can be prevented by treatment, not by exorcism, 118 people have been bitten by snakes in two months

Prayagraj : सांप काटने पर झाड़फूंक नहीं, उपचार से बचेगी जान, दो माह में 118 लोग हुए सर्पदंश के शिकार

Mon, 08 Sep 2025 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 06:32 PM IST
सार

बाढ़ के साथ ही सांप काटने के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मात्र दो महीने के भीतर सर्पदंश के 118 मामले सामने आए हैं। इनमें 40 फीसदी लोगों को कोबरा और करैत जैसे जहरीले सांपों ने काटा।

विज्ञापन
Snake bite can be prevented by treatment, not by exorcism, 118 people have been bitten by snakes in two months
सर्प। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाढ़ के साथ ही सांप काटने के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मात्र दो महीने के भीतर सर्पदंश के 118 मामले सामने आए हैं। इनमें 40 फीसदी लोगों को कोबरा और करैत जैसे जहरीले सांपों ने काटा। 15 लोगों ने सांप के काटने की वजह से जान गंवा दी। देखने में आया है कि अभी भी कई लोग सांप काटने के बाद झाड़फूंक का सहारा लेते हैं। हालांकि सांप के काटने पर अस्पताल में उपचार कराने से ही जान बच सकती है।

विज्ञापन


झांडफूंक के कारण के चक्कर में सांसत में आई जान

मूरतगंज निवासी 58 वर्षीय बलवंत सिंह छह दिन पहले सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे तभी कोबरा सांप ने उन्हें पैर में डस लिया। परिजन उनकी झाड़फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे। इलाज में देरी के चलते उनकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गए। उन्हें मुंडेरा स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया और स्नेक एंटी वेनम की डोज दी गई। करीब दो दिन बाद उन्हें होश आया।
विज्ञापन


तीन साल के बच्चे को सांप ने काटा, झोलाछाप ने बताया डबल निमोनिया

कौशाम्बी निवासी तीन वर्षीय बच्चे शिवांश को घर के आंगन में खेलते समय सांप ने काटा लिया। परिजन तुरंत उसे झाड़फूंक के लिए ले गए। जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो सिराथू के एक झोलाछाप के पास ले गए। उसने बच्चे को डबल निमोनिया बताकर परिजनों को गुमराह किया। अगले दिन परिजन गंभीर हालत में बच्चे को लेकर मुंडेरा स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचे जहां सांप के काटने की पुष्टि हुई। फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रयागराज में पाई जाती हैं सांपों की यह प्रजातियां

देश में सांपों की लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें प्रयागराज में भारतीय कोबरा, रसेल वाइपर, करैत, धामिन और अजगर मुख्य रूप से पाए जाते हैं।

ऐसे करें बचाव

1- जंगल, घास के मैदान, चट्टानी क्षेत्र और झाड़ियों से दूर रहें।
2- बरसात के मौसम में लंबी बाजू की शर्ट, पैंट और जूते पहनें।
3- बाहर जाते समय टॉर्च का उपयोग करें और झाड़ियों के आसपास शोर करते चलें।
4- जमीन पर न सोएं।
5- अपने बच्चों को सांपों से दूर रहने और उन्हें परेशान न करने के बारे में शिक्षित करें।

सभी सीएचसी व ग्रामीण पीएचसी में उपलब्ध है एंटी स्नेक वेनम

सांप काटने के मामलों को देखते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व ग्रामीण क्षेत्र के 63 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है जो निशुल्क लगाया जाता है। इसके अलावा बेली, कॉल्विन व एसआरएन अस्पताल में भी एंटी स्नेक वेनम के पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं।

सापों की कई प्रजातियां होती हैं, ऐसे में सर्पदंश के बाद मरीज को चार घंटे के भीतर नजदीकी अस्पताल पहुंचाना जरूरी है। अगर चिकित्सक को उचित समय नहीं मिला तो पीड़ित का बच पाना मुश्किल होता है। वर्तमान में एंटी स्नेक वेनम के 1984 वायल उपलब्ध हैं। -  डॉ. यश अग्रवाल, जिला सर्विलांस अधिकारी

करैत सांप जब काटता है तो व्यक्ति को तुरंत आभास नहीं होता। अगर काटने वाली जगह पर दो दांत के निशान दिखें तो समझ जाएं कि कोबरा या करैत ने काटा है। सामान्य सांप के काटने पर एक दांत का ही निशान बनता है। मरीज को बिना देर किए अस्पताल पहुंचाना चाहिए। - डॉ. राजीव सिंह, लैप्रोस्कोपिक सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed