फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smriti Irani joined the tricolor yatra, drove herself wearing a helmet

आजादी का अमृत महोत्सव : तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं स्मृति ईरानी हेलमेट पहन खुद ही चलाई स्कूटी

Sat, 13 Aug 2022 08:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Aug 2022 08:52 PM IST
सार

प्रयागराज पहुंचने के बाद स्मृति सबसे पहले पत्थर गिरजा घर पहुंचीं। यहां उन्हें चार पहिया वाहन से ही तिरंगा यात्रा में शिरकत करनी थी, लेकिन उन्होंने वहां पहुंचते ही कहा कि वह स्कूटी से चलेंगी।

विज्ञापन
Smriti Irani joined the tricolor yatra, drove herself wearing a helmet
Prayagraj News : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सिविल लाइंस में जिला प्रशासन की ओर से निकाली गई बाइक-स - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को प्रादेशिक रक्षा दल की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहनकर खुद ही स्कूटी चलाई। तिरंगा रैली में वह सबसे आगे चल रहीं थीं। 

विज्ञापन



प्रयागराज पहुंचने के बाद स्मृति सबसे पहले पत्थर गिरजा घर पहुंचीं। यहां उन्हें चार पहिया वाहन से ही तिरंगा यात्रा में शिरकत करनी थी, लेकिन उन्होंने वहां पहुंचते ही कहा कि वह स्कूटी से चलेंगी। उनके साथ दूसरी स्कूटी पर सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल भी तिरंगा लिए यात्रा में शामिल हो गईं। सुभाष चौराहा पहुंचने पर स्मृति ईरानी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को नमन किया।

विज्ञापन

Smriti Irani joined the tricolor yatra, drove herself wearing a helmet
Prayagraj News : आजाद पार्क में चंद्रशेख आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करतीं स्मृति इरानी। - फोटो : अमर उजाला।

यात्रा में पीआरडी के जवान, स्काउट, जिला पंचायतराज विभाग के कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी मार्ग, हनुमान मंदिर चौराहा, हिंदुस्तान एकेडमी, हिंदू हॉस्टल चौराहा होते हुए आजाद पार्क पर समाप्त हुई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, सुबोध सिंह, अभिषेक शुक्ला, विजय पुर्सवानी, शिखा रस्तोगी, राजेश केसरवानी आदि की मौजूदगी रही।

Smriti Irani joined the tricolor yatra, drove herself wearing a helmet
Prayagraj News :स्मृति इरानी। - फोटो : अमर उजाला।
बिना नंबर की स्कूटी पर बैठने से किया इनकार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूटी पर बैठने से पहले हेलमेट मांगा। पहले वह एक नीली रंग की स्कूटी में बैठीं। इस बीच भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने ध्यान दिलाया कि स्कूटी में नंबर नहीं है। स्मृति उससे उतर गई। बाद में वहां एक अन्य महिला ने उन्हें अपनी स्कूटी दी और वह खुद उनके पीछे बैठ गई। इस दौरान स्मृति ने दूसरों को भी हिदायत दी कि बिना हेलमेट के रैली में न शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed