फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart Phone : A small lapse and numerous trouble

स्मार्ट फोन: जरा सी चूक और ढेरों मुसीबत

Wed, 03 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Smart Phone : A small lapse and numerous trouble

1. आगरा के एक दंपति हनीमून के लिए मॉरीशस गए, लेकिन पति की गलती से उनके मोबाइल में खींचे गए कुछ पर्सनल फोटोग्रॉफ्स सोशल मीडिया पर ऑनलाइन हो गए। इसके बाद आने वाले फोन कॉल्स की वजह से युवती ने आत्म हत्या कर ली।

विज्ञापन

2. एक महिला ने कपड़े बदलते समय मोबाइल से फोटो खींची। वह मोबाइल के साथ गूगल की गैलेरी में भी सेव हुआ और एक गलत क्लिक के बाद फोटो सोशल साइट्स पर ऑनलाइन हो गई। साइबर अपराधियों ने फोटो पोर्न साइट्स पर भी डाल दी। इसके बाद महिला इतनी परेशान हुई कि उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

मोबाइल के गलत उपयोग या छोटी की चूक की वजह इस तरह से आत्महत्या करने या परिवारों के बर्बाद होने की सिर्फ ये दो घटनाएं नहीं हैं। अक्सर इस तरह की खबरें सुनने को मिलती हैं। इस तरह की गलतियों से सामान्य लोगों के परिवार ही नहीं बर्बाद हुए, कई नेताओं और बॉलीवुड की महान हस्तियों के परिवार भी इन वजहों से चर्चित रहे हैं। बॉलीवुड के दो सेलिब्रिटी परिवारों से जुड़ा तथाकथित वायरल वीडियो भी काफी चर्चा में रहा। कई हॉलीवुड स्टार्स और सेलेब्रिटी कपल के निजी पलाें के वीडियो एवं फोटोज भी उनकी एक गलती की वजह से सोशल साइट्स पर वायरल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके पास स्मार्ट फोन और उसमें इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है तो पूरी दुनिया आपकी मुट्ठी में है। सुदूर बैठे अपने प्रिय से बात करनी हो या दुनिया की खोज खबर रखनी हो, कुछ पल में यह संभव है, लेकिन एक छोटी सी चूक आपके पूरे परिवार के लिए खतरे की घंटी बजा सकती है। मोबाइल में सुरक्षित डाटा, फोटोज, वीडियो क्लिप आदि ऑनलाइन हो जाते हैं। लोग सर्च इंजन पर भी सभी तरह के डाटा सुरक्षित रखते हैं। ताकि, मोबाइल गुम हो जाए तब भी डाटा सुरक्षित रहे, लेकिन एक गलत क्लिक की वजह से सभी डाटा के ऑनलाइन होने का खतरा होता है। 


इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। परिवार के सदस्यों के संबंध में जानकारी स्वत: प्राप्त की जा सकती है। संबंधों में मतभेद होने पर इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इनके अलावा भी कई खतरे हैं। ट्रिपलआईटी से जुड़े साइबर एक्सपर्ट शिवम दुबे का कहना है कि इन खतरों से बचने के लिए स्मार्ट फोन केइस्तेमाल में काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। उनका कहना है कि जरूरत को ध्यान में रखकर ही स्मार्ट फोन का चुनाव करें। साथ में यह भी सुनिश्चित कर लें कि उसके सभी डिवाइस पेटेंट हों। शिवम का कहना है कि  स्मार्ट फोन को घर समझें। इस पर हर समय नए ऐप्स और लिंक आते रहते हैं, लेकिन उन्हें मोबाइल में प्रवेश न दें। जिनकी जरूरत हो उसे डाउनलोड या लिंक करें।


ये बरतें सावधानी

0 फोन हर समय निगरानी में रखें। बच्चों से दूर रखें

0 मुफ़्त सॉफ्टवेयर (ऐप्स) का प्रयोग नहीं करना चाहिए

0 वाईफाई हॉटस्पॉट एवं ब्लूटूथ के द्वारा ऑटोमैटिक कनेक्शन की अनुमति नहीं देना चाहिए

0 निर्धारित समय के बाद ऑटोमैटिक लॉक एक्टिव करते रहें

0 विश्वसनीय एंटी मालवेयर सॉफ्टवेयर का उपयोग करें

0 डेटा का बैकअप समय-समय पर लेते रहना चाहिए। साथ में डिलिट भी करते रहें

0 बैंक, एटीएम, ऐप्स आदि के पासवर्ड मोबाइल में नहीं रखने चाहिए

0 मोबाइल बेचते समय डाटा डिलिट एवं फार्मेट कर देना चाहिए

0 सभी सोशल नेटवर्क को लॉग करने के साथ समय-समय पर पासवर्ड भी बदलते रहें

0 मोबाइल रिपेयर के समय विशेष सावधानी की जरूरत है। अन्यथा, कुछ सेकेंड में डाटा कॉपी हो जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed