फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smart City Prayagraj: Darkness on the roads of smart city, 1700 lights found faulty

Smart City Prayagraj : स्मार्ट शहर की सड़कों पर अंधेरा, 1700 लाइटें मिलीं खराब

Wed, 10 Apr 2024 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 04:39 PM IST
सार

हाल में कराए गए सर्वे में पता चला है कि शहर के विभिन्न मार्गों पर 1700 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों कंपनी को लाइट ठीक करने का निर्देश दिया था, लेकिन हालात जस के तस रह गए। यही हाल रहा तो आने वाले समय में दिक्कतें और बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Smart City Prayagraj: Darkness on the roads of smart city, 1700 lights found faulty
स्ट्रीट लाइट खराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी की पथ प्रकाश व्यवस्था कई सड़कों से लेकर गलियों तक अंधेरे की भेंट चढ़ गई है।शहर की कई सड़कों पर शाम ढलने के बाद अंधेरा हो जाता है। स्मार्ट सिटी की सड़कों पर रात में रोशनी का बेहतर इंतजाम हो इसके लिए ईईएसएल को स्ट्रीट लाइट लगाने का जिम्मा दिया गया है, लेकिन हालत यह है कि कई इलाकों में महीनों से खराब लाइटें बदली तक नहीं जा सकी हैं।

विज्ञापन


हाल में कराए गए सर्वे में पता चला है कि शहर के विभिन्न मार्गों पर 1700 से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों कंपनी को लाइट ठीक करने का निर्देश दिया था, लेकिन हालात जस के तस रह गए। यही हाल रहा तो आने वाले समय में दिक्कतें और बढ़ेंगी।
विज्ञापन


फिलहाल कटरा, कर्नलगंज, सिविल लाइंस, तेलियरगंज, मेंहदौरी, इंजीनियरिंग क्षेत्र बघाड़ा, एलनगंज, मालवीय नगर, राजापुर, अशोक नगर क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट महीनों से खराब हैं। कंपनी की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद आनंद घिल्डियाल बताते हैं कि शिकायत करने के बाद भी पिछले तीन साल से लाइटों की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। शिकायत के बाद किसी इलाके में जब लाइनमैन आता है तो कहीं एसआरएम की तो कहीं ईईएसएल कंपनी की लाइट बताकर चला जाता है। लाइनमैन बताता है कि जिस कंपनी की लाइट है, वही आकर बदलेगी। फिलहाल ईईएसएल ठेका खत्त्म होने वाला था, लेकिन इसका काम छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जनता झेलने के लिए अभिशप्त है।

स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सितंबर तक निजी संस्था देखेगी। बीच में गतिरोध बन गया था, लेकिन टीएसएल को सितंबर तक काम करने की अनुमति मिल गई है। संस्था 1700 लाइटें जल्द ठीक भी कराएगी। स्ट्रीट लाइट के कार्य में लगी एजेंसियों की लगातार शिकायतें आ रहीं थीं। निगम की ओर से कराई गई जांच में शिकायतें सही मिलीं। इसके अलावा भी कई तरह के विवाद थे। अलग-अलग कारणों से टीएसएल ने काम करना बंद कर दिया था।

मुख्य अभियंता संजय कटियार ने बताया कि एजेंसी का सितंबर तक का समझौता पहले से है। ऐसे में एजेंसी सितंबर तक काम करेगी। शिकायतों को देखते हुए नगर निगम ने खुद ही नई लाइटें लगाने तथा मरम्मत का निर्णय लिया था, लेकिन इस बीच टीएसएल से स्ट्रीट लाइट को लेकर फिर समझौता हो गया है।


टीएसएल को खराब लाइटों की मरम्मत कराने की हिदायत दी गई है। 15 दिनों में इन लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा। - संजय कटियार,मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed