फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smackie had murdered a married woman in Company Bagh, case revealed after five months

Prayagraj : कंपनी बाग में स्मैकिए ने की थी विवाहिता की हत्या, पांच महीने बाद हुआ मामले का खुलासा

Wed, 01 Nov 2023 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 02:55 PM IST
सार

मुट्ठीगंज के मालवीय नगर निवासी इरम पत्नी शहान असद की कंपनी बाग में स्थित मजार के पास हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से उसका मोबाइल गायब था। कर्नलगंज पुलिस पांच महीनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
Smackie had murdered a married woman in Company Bagh, case revealed after five months
इरम सिद्दीकी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दिन कंपनी बाग में इरम सिद्दीकी (32) की सनसनीखेज हत्या के मामले का पांच महीने बाद खुलासा हो गया। कर्नलगंज पुलिस का दावा है कि इस वारदात को स्मैक के लती अभिषेक गोस्वामी ने अंजाम दिया था। मोबाइल लूटने के विरोध पर उसने इरम के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की थी। इसके बाद मोबाइल लेकर भाग निकला था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मुट्ठीगंज के मालवीय नगर निवासी इरम पत्नी शहान असद की कंपनी बाग में स्थित मजार के पास हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से उसका मोबाइल गायब था। कर्नलगंज पुलिस पांच महीनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल ऑन हुआ।
विज्ञापन


मोबाइल में जो सिम लगाया गया, उसकी डिटेल निकालकर पुलिस बिहार निवासी सिम धारक तक पहुंची तो पता चला कि वह वर्तमान में कटरा में रहकर नारियल पानी बेचने का काम करता है। यह भी बताया कि उसने मोबाइल प्रयागराज निवासी अभिषेक गोस्वामी से खरीदा था। उसने मोबाइल के 1400 रुपये दिए थे। जबकि अभिषेक दो हजार रुपये मांग रहा था। उसने और रुपये देने से इन्कार किया तो अभिषेक कुछ दिनों बाद आकर मोबाइल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई और मंगलवार सुबह उसे हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल ली और मोबाइल भी बरामद करा दिया। एसीपी राजेश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महिला ने किया था संघर्ष, जमीन पर गिराने पर बौखलाया था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वह कंपनी बाग में मजार के पास टहल रहा था। इसी दौरान वहां महिला फोन पर बातचीत करते हुए पहुंची। उसे देखते ही आरोपी ने मोबाइल छीनना चाहा। महिला ने विरोध किया और उससे भिड़ गई। भागने की कोशिश करने पर आरोपी को जमीन पर गिरा दिया। इस पर वह बौखला गया और पास ही पड़ा पत्थर उठाकर महिला के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगते ही महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर भाग निकला।

टूटी हुई बाउंड्री से निकलकर भागा था

घटना के बाद पुलिस ने कंपनी बाग के भीतर लगे कैमरों के साथ ही आसपास की तमाम सड़काें पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। हालांकि, हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह भीतर ही भीतर पन्नालाल रोड की तरफ आ गया था। यहां एक जगह पर बाउंड्री टूटी हुई थी और वहीं से निकलकर वह पन्नालाल रोड होते हुए भाग निकला था।

नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी, छिनैती

सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी स्मैक का लती है। वह मूलरूप से कौड़िहार, नवाबगंज स्थित उठगी गांव का रहने वाला है। हालांकि, कई सालों से भरद्वाज आश्रम के पास झुग्गी बस्ती में अपनी मां के साथ रहता है। उसकी शादी नहीं हुई है। यह बात भी सामने आई है कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी, छिनैती करता था। वह अक्सर कंपनी बाग में घूमता रहता था और सुनसान में किसी महिला या वृद्ध को देखते ही मोबाइल छीनकर भाग निकलता था। घटना वाले दिन भी वह इसी फिराक में कंपनी बाग गया था।

फुटेज में कैसे नहीं आया नजर

इस मामले में कुछ सवाल अब भी अनसुलझे हैं। मसलन घटना के बाद सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले। इसके बावजूद कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। अगर आरोपी पन्नालाल रोड की ओर से भागा तो आखिर कैसे उसकी तस्वीर किसी कैमरे में कैद नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed