फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Smack smuggler Langda sold property in the name of a relative

Prayagraj News: स्मैक तस्कर लंगड़ा ने रिश्तेदार के नामकर बेची संपत्ति

Thu, 13 Apr 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 13 Apr 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler Langda sold property in the name of a relative
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। इलाके के कुख्यात स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा का बरातघर पिछले साल पुलिस प्रशासन ने गिरवाया था। इस बीच उसने पत्नी के नाम की आवासीय व कृषि भूमि रिश्तेदार के नाम करा दी। अब उसे करोड़ों रुपये में बेच दिया है।
विज्ञापन

स्मैक तस्कर रियासत उर्फ नन्हे लंगड़ा ने अपने गुर्गों से कई राज्यों में स्मैक की तस्करी कराकर कस्बा समेत खिरका हाईवे के पास, सोरहा, टिटौली, अगरास, सफरी, गौतारा आदि में संपत्ति खरीदी थी। कस्बे में आशियाना नाम का आलीशान बरातघर बनाया था। अवैध पाए जाने पर बरातघर पर बुलडोजर चलाया गया था। अन्य तस्करों समेत उसकी बाकी संपत्ति भी सफेमा (द स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनुपुलेटर्स एक्ट) के तहत फ्रीज की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी नन्हे लंगड़ा ने पत्नी सकीना के नाम गांव खिरका में नेशनल हाईवे के पास खरीदी गई 721 गाटा संख्या की जमीन पहले थाना भोजीपुरा के गांव खानपुर निवासी रिश्तेदार के नाम कराई। पिछले महीने तीन मार्च को यह जमीन एक करोड़, 30 लाख रुपये में बेच दी। सोरहा के मुख्य बाजार में नन्हे लंगड़ा की बेटी फूलजहां के नाम दो दुकानों को करीब 50 लाख रुपये में बेच दिया। एक साल पहले फतेहगंज पश्चिमी के मुख्य बाजार में बेशकीमती दुकान को पहले रिश्तेदार के नाम बैनामा कराया, फिर करीब 20 लाख में बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खानपुर में व्हाट्सएप के जरिये धंधा चला रहा लंगड़ा
नन्हे लंगड़ा जेल से छूटने के बाद खुद धंधा नहीं कर रहा। वह अपने गुर्गों और रिश्तेदारों के जरिये स्मैक तस्करी करा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल वह थाना भोजीपुरा के गांव खानपुर में करीबी रिश्तेदार के घर रहकर व्हाट्सएप के जरिये धंधा चला रहा है। पिछले साल ये रिश्तेदार भी तस्करी में जेल गए थे।


दामाद ने भी बनाई आलीशान कोठी
नन्हे लंगड़ा का दामाद शाकिर कस्बे में ही रहता है और कई बार तस्करी में जेल भी गया है। पुलिस प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद उसने छह माह में कस्बे के चौड़े खंड़जे पर आलीशान कोठी बनाई है। बताते हैं कि शाकिर दोबारा से स्मैक सप्लाई कर रहा है।

बरेली में कोठी बनाकर रह रहे तस्कर

सूत्रों के मुताबिक जेल से जमानत पर छूटे स्मैक तस्कर शराफत, इशाकत आलू वाला आदि बरेली के पॉश इलाकों में कोठी बनाकर तस्करी कर रहे हैं।


यदि फ्रीज की गई संपत्ति बेची है तो उसमें दोषियों के खिलाफ जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। किसी तस्कर ने जल्दबाजी में संपत्ति दूसरे को बेची है तो इसे खरीदने वाले की हैसियत भी देखी जाएगी कि सर्किल रेट के मुताबिक ही उसे खरीदा है या नहीं। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी। -प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

-------
कल्लू डॉन की जमानत पर सुनवाई 15 को
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू डॉन की जमानत अर्जी पर अब 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। यह सुनवाई बुधवार को होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण टल गई। कल्लू भुता थाने से स्मैक तस्करी में वांछित है। उसने सात अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसके खिलाफ पहले गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। नए विवेचक बुधवार को कोर्ट पहुंचे थे और वह जेल में कल्लू से मुलाकात कर बयान दर्ज करने की अनुमति लेना चाहते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed