{"_id":"61a67f7dcdd112768a0de7eb","slug":"slogans-raised-by-taking-out-procession-on-gohri-murder-case-raised-voice-for-cbi-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहरी हत्याकांड पर जुलूस निकालकर नारेबाजी, सीबीआई जांच के लिए उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहरी हत्याकांड पर जुलूस निकालकर नारेबाजी, सीबीआई जांच के लिए उठी आवाज
Wed, 01 Dec 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
गोहरी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सिविल लाइंस में मोमबत्ती जुलूस निकालते लोग। अमर उजाला।
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाफामऊ के गोहरी गांव में दलित परिवार के चार सदस्यों की सामूहिक हत्या की घटना के खुलासे से असंतुष्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले मंगलवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत भाष्कर के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति से पत्थर गिरजाघर स्थित जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पत्थर गिरिजाघर के सामने धरना दिया गया।
धरना स्थल तक जुलूस निकाल प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान गोहरी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करने के साथ ही प्रदेशभर में हो रहे अनुसूचित जाति केलोगों पर मारपीट एवं जघन्य अपराध को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर चंद्रप्रकाश निगम, प्रतिभा बोहरा, सुधा यादव, रंजना गौड़, सुमन शर्मा, बालमुकुंद कुशवाहा, रमेश कुमार आदि शामिल रहे।
गोहरी पहुंची कांग्रेस की लीगल टीम, निष्पक्ष जांच को दाखिल करेगी याचिका
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर मंगलवार को कांग्रेस की लीगल सेल की टीम ने फाफामऊ केगोहरी गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस टीम के चेयरमैन नितिन मिश्रा की अगुआई में इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात कही गई।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव जितेंद्र नायक ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले की लीपापोती कर नया रंग देने की कोशिश कर रही है। इसलिए पूरी घटना की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए।