फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Slain attack on former candidate of Chail block chief

चायल ब्लाक प्रमुख के पूर्व प्रत्याशी पर कातिलाना हमला, हालत गंभीर, अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Jan 2021 12:47 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Slain attack on former candidate of Chail block chief
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चायल ब्लाक प्रमुख चायल के पूर्व प्रत्याशी पर अज्ञात बदमाशों ने कातिलाना हमला कर दिया। हमले में नेता की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे मुंडेरा स्थित के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती के मीरापुर निवासी प्रदीप कुमार कनौजिया पुत्र बसंत लाल क्षेत्र पंचायत सदस्य है। वह क्षेत्र पंचायत चायल से ब्लाक प्रमुख पद के लिए दावेदार थे। वर्ष 2018 में उन्होंने ब्लाक प्रमुख चायल के लिए चुनाव लड़ा था। लेकिन जीत हासिल नहीं हो सकी। इन दिनों वह मुंडेरा बाजार में रहकर प्लाटिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन


रविवार की देर रात वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही प्रदीप कुमार पूरामुफ्ती के कुसुवां स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। सभी बदमाश हथियार बंद थे। जब तक प्रदीप कुमार कुछ समझ पाते कि बदमाश उनको पहले तो लाठी डंड और तमंचे की बट से पीटा। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान चार पहिया वाहन उधर से गुजरा तो आरोपी घायल को धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में प्रदीप के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और परिजनों ने आननफानन घायल प्रदीप को इलाज के लिए मुंडेरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed