फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six Rail Under Bridge in the city widened in a month

एक माह में चौड़े हो गए शहर के छह रेल अंडर ब्रिज

Mon, 08 Oct 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
Six Rail Under Bridge in the city widened in a month
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अल्लापुर स्थित कुंदन गेस्ट हाउस रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के चौड़ीकरण का काम रविवार को पूरा हो गया। इस ब्रिज के चौड़ीकरण के काम करने के साथ रेलवे ने महज एक माह में शहर के छह आरयूबी चौड़े कर दिए। अब सोमवार को अल्लापुर आरयूबी के नीचे रोड ट्रैफिक को भी खोल दिया जाएगा। इस दौरान रविवार को जंक्शन से प्रयाग के बीच ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। तकरीबन दस घंटे के रेल ब्लॉक में संबंधित रूट की कुछ ट्रेनें जहां निरस्त रहीं तो कुछ बदले हुए रास्ते से चलाई गई।
विज्ञापन


पिछले माह सात सितंबर से शहर में आरयूबी चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ। इसकी  शुरूआत सोहबतियाबाग आरयूबी से की गई। सोहबतियाबाग के बाद गीता निकेतन आरयूबी, सीएमपी , बाघम्बरी गद्दी, शिवकुटी और अब अल्लापुर कुंदन गेस्ट हाउस को चौड़ा किया गया। एक माह की अवधि मेें रेलवे की ओर से छह तिथियों नौ, 13, 19, 24, 30 सितंबर और सात अक्तूबर को ब्लॉक लिया गया। उधर रविवार को अल्लापुर स्थित कुंदन गेस्ट हाउस रेल अंडर ब्रिज चौड़ीकरण काम सुबह 6.30 बजे रेलवे ने शुरू किया। इसके लिए रेलवे बोर्ड से शाम 6.30 बजे तक का ब्लॉक मांगा गया था, लेकिन शाम 4.30 बजे तक ही यह काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान यहां आरसीसी के कुल 12 बॉक्स दो बड़ी क्रेन की मदद से लगाए गए। बॉक्स लगने के बाद यहां अब 5.50 मीटर चौड़ा एक नया रास्ता शहरियों को मिल गया है। इस दौरान संबधित रूट की तमाम ट्रेनें डायवर्ट की गई है। इनका संचालन जंक्शन-इलाहाबाद सिटी-झूंसी के रास्ते हुआ, जबकि जौनपुर पैंसेजर, सरयू एक्सप्रेस निरस्त रही। नौचंदी एक्सप्रेस भी लखनऊ से इलाहाबाद के बीच निरस्त रही। शाम 4.30 बजे काम पूरा होने के बाद रेलवे ने मौके से अपना सामान आदि भी समेटना शुरू कर दिया। अब  यहां आरसीसी बॉक्स से रोड की कनेक्टिविटी की जाएगी। उधर सोमवार को यह रास्ता खोले  जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएनएनआईटी रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) पर गार्डर लगाने का काम रविवार की सुबह पूरा कर लिया गया।  यहां 40-40 मीटर के कुल चार गार्डर लगाए गए। गार्डर लगाने के बाद अब बाकी का पुल पर सड़क बनाने का काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed