फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six more bodies found in Ganga, last rites performed near the dam late in the evening

गंगा में छह और शव मिले, देर शाम बांध के पास किया गया अंतिम संस्कार

Mon, 02 Aug 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 10:41 PM IST
सार

गंगा के बढ़ते जलस्तर से हो रही कटान से फाफामऊ घाट पर शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी छह दफनाए गए तेज धार में बहते चले जा रहे थे। नगर निगम के मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन शवों को बाहर निकाला और देर शाम बांध के पास अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
Six more bodies found in Ganga, last rites performed near the dam late in the evening
prayagraj news : फाफामऊ गंगा घाट पर मिले शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

गंगा के बढ़ते जलस्तर से हो रही कटान से फाफामऊ घाट पर शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी छह दफनाए गए तेज धार में बहते चले जा रहे थे। नगर निगम के मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन शवों को बाहर निकाला और देर शाम बांध के पास अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में पांच दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। पूरा कछारी इलाका जल से डूब गया है। फाफामऊ में सोमवार को टापू वाला इलाका भी डूब गया। इससे कटान से मिल रहे शवों को आज बांध की तरफ मशान पर जलाना पड़ा।
विज्ञापन


इसके पहले फाफामऊ घाट पर सुबह से ही शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह एक शव मिला। इसके बाद फिर एक के बाद एक शव मिलने लगे। शाम तक कुल पांच शवों का अंतिम संस्कार किया गया। नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने श्राद्ध के साथ सभी शवों को मुखाग्नि दी। निगम की ओर से गंगा का लगातार जलस्तर बढ़ने से निगरानी बढ़ा दी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed