फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six lane bridge over Ganga to be built before 2025 Kumbh Mela in Prayagraj

प्रयागराज में 2025 कुंभ मेले के पहले बन जाएगा गंगा पर सिक्स लेन पुल 

Thu, 26 Nov 2020 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2020 10:13 PM IST
सार


सिक्सलेन पुल परियोजना
लंबाई- 9. 99 किमी
लागत- 1948.25 करोड़ रुपये
-सोरांव तहसील के मलाक हरहर गांव से  बेली उपरहार से होकर स्टैनली रोड स्थित म्योराबाद चौराहे तक ।

इनर रिंग रोड परियोजना
-लंबाई- 68 किमी
-अनुमानित लागत -7000 करोड़ रुपये
-कौड़िहार के पास सलहा से पुराने एनएच-2 से होकर दांदूपुर से महुआरी और सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच होकर अंदावा होते हुए सहसों तक।

आनंद भवन-सोरांव हाईवे
-लंबाई 17 किमी 
-लागत 250 करोड़
-33 प्रतिशत काम हो चुका है।

राम वन गमन मार्ग
-लंबाई - 105 किमी
-प्रतापगढ़ से राजापुर तक। दो चरण में होगा निर्माण
-लागत - पहले चरण के लिए 425 करोड़ रुपये मंजूर। 

प्रयागराज से एमपी को जोड़ने वाला राजमार्ग
-लंबाई 15 किमी
 -लागत 80 करोड़ रुपये
-करछना के पास रामपुर से भड़वेरा तक राजमार्ग का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण।

विज्ञापन
Six lane bridge over Ganga to be built before 2025 Kumbh Mela in Prayagraj
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

विस्तार

करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत वाले फाफामऊ सिक्स लेन सेतु परियोजना का बृहस्पतिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने शुभारंभ किया। 16 सड़क परियोजनाओं के वर्चुअल लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए मानक के अनुरूप सिक्स लेन पुल निर्माण पर जोर दिया।

विज्ञापन

Six lane bridge over Ganga to be built before 2025 Kumbh Mela in Prayagraj
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

वर्ष 2025 के कुंभ मेला से पहले इस पुल का निर्माण पूरा किया जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आग्रह पर उन्होंने राम वन गमन मार्ग का भी निर्माण जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही जिले की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी इनर रिंग रोड परियोजना को भी आगे बढ़ाने के संकेत दिए।

दोपहर बाद फाफामऊ के मलाक हरहर में सिक्स लेन पुल के वर्चुअल शुभारंभ समारोह में जुड़े केंद्रीय मंत्री गडकरी, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत किया। इसी के साथ फाफामऊ सिक्स लेन परियोजना का शुभारंभ हो गया। फाफामऊ सिक्स लेन पुल सोरांव तहसील के मोरहूं कछार गांव से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Six lane bridge over Ganga to be built before 2025 Kumbh Mela in Prayagraj
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

इसके बाद मोरहूं उपरहार, मलाक हरहर उपरहार, बेला कछार, फाफामऊ तथा सदर तहसील के मेहदौरी कछार, असदुल्लापुर, नकौली कछार, बेली कछार, बेली उपरहार गांव से होकर स्टेनली रोड में कमिश्नरी को जाने वाले लाला लाजपत मार्ग चौराहे में जुड़ जाएगा। इन गांवों के लगभग चार हजार किसानों की जमीन पुल निर्माण के लिए अधिग्रहीत की जाएगी। जमीन की दरों का निर्धारण हो चुका है। यह भुगतान सर्किल रेट से चार गुना के करीब होगा। 

विज्ञापन

Six lane bridge over Ganga to be built before 2025 Kumbh Mela in Prayagraj
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

समारोह के दौरान डिप्टी सीएम ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से राम वन गमन मार्ग को शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया। गडकरी ने कहा कि सिक्स लेन पुल जैस अहम परियोजना की शुरुआत का श्रेय डिप्टी सीएम को जाता है। उन्होंने डिप्टी सीएम के आग्रह पर राम वन गमन मार्ग भी जल्द शुरू कराने का वादा किया। कहा कि इनररिंग रोड की भी सौगात प्रयाग राज को मिलेगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्षता कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी को सड़कों, पुलों की सौगात को देने के लिए गडकरी का आभार जताया।

Six lane bridge over Ganga to be built before 2025 Kumbh Mela in Prayagraj
prayagraj news : केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : prayagraj

मलाकर हरहर में डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत

सिक्स लेन सेतु परियोजना के शुभारंभ के मौके पर आयोजन स्थल मलाक हरहर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश चंद्र गुप्ता,  गणेश केसरवानी, अश्विनी दुबे, पार्षद मनोज कुशवाहा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, मयंक यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आधारशिला के तीन वर्ष बाद शुरू हुआ काम

प्रयागराज। फाफामऊ सिक्स लेन सेतु परियोजना के एलान के तीन वर्ष बाद इस पर काम शुरू हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने तीन वर्ष पहले कुंभ से पहले परेड मैदान में इस पुल का शिलान्यास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed