फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Six arrested including Asha worker in child theft case

बच्ची चोरी मामले में आशा कार्यकर्ता समेत छह गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2020 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Six arrested including Asha worker in child theft case
prayagraj news : बच्ची चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद जंक्शन से 20 दिन की बच्ची चोरी होने के मामले में पीएचसी में कार्यरत आशा कार्यकर्ता भी शामिल थी। पुलिस ने उसके साथ ही कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि आरोपियों में पांच महिलाएं हैं, जिनमें बच्ची को 40 हजार में खरीदने वाली महिला व उसकी मां, भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जंक्शन परिसर में रहने वाली नेहा पत्नी गोलू की 20 दिन की बच्ची 24 नवंबर को चोरी कर ली गई थी। दंपती ने पुलिस को बताया कि जंक्शन परिसर में ही घूमने वाला अंकित उनकी बच्ची को लेकर गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने बच्ची बरामद करनेे के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि कौशाम्बी निवासी सरिता कनौजिया पत्नी मोनू को कोई बच्चा नहीं था। जिस पर उसकी मां मीरा व भाई कमल कनौजिया ने उसे मायके बुलाकर उसके गर्भवती होने की झूठी कहानी गढ़ी।

विज्ञापन


इसके बाद करेलाबाग पीएचसी में तैनात आशा कार्यकर्ता सुनीता भूषण उर्फ अन्नू निवासी मऊआइमा के माध्यम से जंक्शन परिसर में रहकर भीख मांगने वाले अंकित, आफरीन व पूजा से संपर्क किया। पूर्व योजना के तहत ही अंकित ने गेट नंबर तीन के पास रहने वाले दंपती से मेलजोल बढ़ाना शुरू किया और मौका पाकर 24 नवंबर को बच्ची अगवा कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद 40 हजार रुपये लेकर बच्ची कनौजिया परिवार को सौंप दी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि आफरीन,पूजा व अंकित स्टेशन पर घूम-घूमकर यही काम करते हैं। फिलहाल अंकित का पता नहीं लग सका है। उसकी तलाश की जा रही है। अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले के खुलासे में सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह व उनकी टीम की अहम भूमिका रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed