फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Silver crown and gold nose ring stolen from Maharishi Durvasa temple, no clue found about the thieves

Prayagraj News : महर्षि दुर्वासा मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, चोरों का नहीं लगा सुराग

Mon, 21 Jul 2025 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 06:37 PM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव स्थित महर्षि दुर्वासा मंदिर से दो दिन पहले चोर देवी मां का 80 ग्राम का चांदी का मुकुट और दो ग्राम की सोने की नथिया पार कर दी। दूसरे दिन घटना की जानकारी पुजारी और स्थानीय लोगों को हुई।

विज्ञापन
Silver crown and gold nose ring stolen from Maharishi Durvasa temple, no clue found about the thieves
महर्षि दुर्वासा मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव स्थित महर्षि दुर्वासा मंदिर से दो दिन पहले चोर देवी मां का 80 ग्राम का चांदी का मुकुट और दो ग्राम की सोने की नथिया पार कर दी। दूसरे दिन घटना की जानकारी पुजारी और स्थानीय लोगों को हुई। चोरों ने परिसर में लगे शीशे को तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण उड़ाए थे। घटना की रिपोर्ट शनिवार की देर शाम को दर्ज की गई।

विज्ञापन

सराइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव मेंं अति प्राचीन महर्षि दुर्वासा मंदिर है। मंदिर के भीतर शारदा देवी के साथ ही शिव मंदिर भी है। 17 जुलाई की देर रात चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर चोरी की। चोर देर रात को मंदिर परिसर में घुसे और शारदा देवी के मंदिर में दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने उनके सिर में लगा चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चुरा ली।

विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह पुजारी धर्मेंद्र गिरि (राजा पुजारी) भोर में तकरीबन पौने चार बजे मंदिर परिसर की साफ-सफाई करने के लिए पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे में लगे कांच के शीशे को टूटे थे। पुजारी ने 112 पीआरवी को घटना की जानकारी दी। इस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच ग्रामीण भी मंदिर पहुंच गए। शनिवार की देर शाम को पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन, उनका सुराग नहीं लग सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed