फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Silent dip will take place on the ghats at the confluence of eight thousand feet long tomorrow

संगम पर आठ हजार फुट लंबे घाटों पर कल लगेगी मौन डुबकी, प्रशासन मुस्तैद

Wed, 10 Feb 2021 01:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Silent dip will take place on the ghats at the confluence of eight thousand feet long tomorrow
Silent dip will take place on the ghats at the confluence of eight thousand feet long tomorrow - फोटो : CITY DESK

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर बृहस्पतिवार को पुण्य की मौन डुबकी लगाने के लिए दो दिन पहले ही भीड़ पहुंचने लगी है। मंगलवार की दोपहर ही मेला क्षेत्र की सड़कों पर संतों-भक्तों की खचाखच भीड़ उमड़ने लगी। इसके साथ ही संगम ती रेती पर झोला, गठरी लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मौनी अमावस्या पर भीड़ के अनुमान को देखते हुए गंगा के दोनों तटों पर आठ हजार फुट लंबे घाट बनाए गए हैं। सेक्टरवाइज बनाए गए आठ घाटों पर मौन डुबकी लगाई जाएगी।

विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर इस बार दो दिन पहले से ही भीड़ के आने का सिलसिला आरंभ हो गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए माघ मेला के तीसरे और सबसे बड़े स्नान पर्व पर मौन डुबकी के लिए इस बार 8000 फुट लंबे घाट बनाए गए हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। इसके लिए गंगा के दोनों तटों पर बने स्नान घाटों पर सर्कुलेटिंग एरिया भी बढ़ा दिया गया है। इसमें संगम नोज पर स्नानार्थियों की सुविधा के लिए लगभग 650 फुट और काली मार्ग, त्रिवेणी मार्ग के अलावा खाक चौक में बने घाटों पर औसतन 300 फुट चौड़ी सर्कुलेटिंग एरिया की बना दी गई है।
विज्ञापन


देश के कोने-कोने से मौनी अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं के अनुमान को देखते हुए हर घाट पर पर्याप्त संख्या में चेजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कपड़े बदलने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, मेला क्षेत्र को पॉलीथिन फ्री जोन बनाने की हिदायत
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने मंगलवार को मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्र को पॉलिथीन फ्री बनाने के लिए अफसरों को हिदायत दी। इस स्नान पर्व पर साफ -सफाई के लिए 175 सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई है। अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध दुकानें न लगने देने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही मेला क्षेत्र में फागिंग कराने के लिए भी कहा गया। इस समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त रवि रंजन, एडीएम सिटी, अशोक कनौजिया, पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक क्राइम आशुतोष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल कुलदीप सिंह, सीएमओ डॉ प्रभाकर राय, प्रभारी मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी उपस्थित थे।

आधी रात से हर्षवर्धन चौराहे से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
मौनी अमावस्या पर सुगम यातायात के का भी खाका खींच लिया गया है। मंगलवार की आधी रात को हर्षवर्धन चौराहे से वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश बंद कर दिया गया। एसपी मेला राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश के लिए सिर्फ जीटी जवाहर मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा। निकास हर्षवर्धन मार्ग से होगा।


नालों का पानी गंगा में गिराया गया तो खैर नहीं
माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संतों, भक्तों और कल्पवासियों को स्वच्छ गंगा की धारा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए गंगा में एक बूंद भी नालों का गंदा पानी न गिरने देने की हिदायत दी गई है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि बिना शोधित किए नालों का पानी गंगा-यमुना में हरगिज न बहाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed