फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shyama prasad mukharjee

धारा 370 हटाने की श्यामा प्रसाद ने की थी जोरदार वकालत

Mon, 24 Jun 2019 02:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
shyama prasad mukharjee
shyama prasad mukharjee - फोटो : CITY DESK
धारा 370 हटाने की श्यामा प्रसाद ने की थी जोरदार वकालत
विज्ञापन

0 बलिदान दिवस के रूप में मनाई गए जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि
नोट...फोटो है
प्रयागराज। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 66 वीं पुण्यतिथि भाजपा महानगर के विभिन्न सेक्टरों में मनाई गई। बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कहा गया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संसद मेें धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार ढंग से वकालत की थी। अब इस धारा को समाप्त करने का अनुकूल समय है। उसे समाप्त करना ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कहा गया कि भाजपा ने उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में आयोजित किया है। उनके सपनों को साकार करने के लिए सदैव राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर हमें आगे चलना है। अब इसी सार्थक विचारधारा के उद्देश्यों के बल पर जन जन के अटूट विश्वास तथा सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा देश के कई प्रदेशों तथा केंद्र में शासन कर रही है। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्र ने किया। इस अवसर पर मुरारी लाल अग्रवाल, पदुम जायसवाल, रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, गणेश केसरवानी, संजय गुप्ता, कमलेश कुमार, शिवेंद्र मिश्र, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, पवन श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, श्याम हेला, गौरीश आहूजा, शांतनु जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed