{"_id":"5a6e253c4f1c1b90268b6f95","slug":"shutdown-in-trains-commotion-at-bus-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में धक्कामुक्की, बस स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में धक्कामुक्की, बस स्टेशन पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से रविवार को हुई मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) टियर-टू लिखित परीक्षा में शामिल होने के बाद वापसी करने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ ने सिविल लाइंस बस स्टेशन पर हंगामा किया। लखनऊ और फैजाबाद रूट की बस न मिलने से नाराज परीक्षार्थियों ने यहां शोरशराबा करते हुए रोडवेज कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। इससे पहले की मामला बढ़ता, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने लखनऊ और फैजाबाद रूट के लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम करवा दिया। इसके बाद ही परीक्षार्थी शांत हुए। उधर, इलाहाबाद जंक्शन पर भी एकाएक भीड़ बढ़ जाने से रेलकर्मी परेशान हो गए। इस आपाधापी में कानपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई।
एमटीएस की लिखित परीक्षा में मध्य क्षेत्र से 62698 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद सिविल लाइंस बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से बसें कम पड़ गई। दिन में तीन बजे के आसपास लखनऊ और फैजाबाद रूट की बसों में बैठने के लिए मारामारी मच गई। इस आपाधापी में कई परीक्षार्थी आपस में ही उलझ गए। बस भर जाने के बाद जो बाहर रह गए, उन्होंने रोडवेज कर्मियों को निशाने पर ले लिया। फैजाबाद और लखनऊ के लिए वर्कशॉप से बस मंगवाने की मांग पर परीक्षार्थी अड़ गए। परीक्षार्थियों के हंगामे की खबर सुनकर क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करवाई।
उधर, जंक्शन पर भी दिन में दो बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। अचानक आई भीड़ को देखकर रेलकर्मी भी हैरत में पड़ गए। इसकी सूचना डीआरएम एसके पंकज को दी गई। इस बीच जो भी ट्रेन जंक्शन आई उसमें बैठने के लिए खूब धक्का मुक्की हुई। भीड़ निकालने के लिए विक्रमशिला, गया गरीबरथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव किया गया। शाम छह बजे कानपुर के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई। उधर इलाहाबाद सिटी रेलवे स्टेशन पर भी परीक्षार्थियों की खासी भीड़ उमड़ी। यहां भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार किसी तरह विभूति एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों से वाराणसी रूट के लिए परीक्षार्थियों को निकाला गया।
विज्ञापन
‘संबंधित आयोग की ओर से परीक्षा के संबंध में कोई सूचना पूर्व में नहीं दी गई थी। फिर भी भीड़ देखकर रेलवे प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव करने के साथ कानपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाई।’
00 गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, एनसीआर।