फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shuats VC's brother, PRO also accused in attempt to murder

Prayagraj News: शुआट्स वीसी का भाई, पीआरओ भी हत्या के प्रयास में आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Shuats VC's brother, PRO also accused in attempt to murder
सैम हिगिन्नबाॅटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंस(शुआट्स) वीसी आरबी लाल के परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। नैनी में हत्या के प्रयास के जिस मामले में वीसी गिरफ्तार हुए। उसमें अब उनका छोटा भाई विनोद बी लाल और शुआट्स पीआरओ रमाकांत दुबे भी आरोपी हो गए हैं। विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विनेाद बी लाल धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब हत्या के प्रयास के मामले में रिमांड बनवाएगी। उधर पीआरओ रमाकांत दुबे की तलाश की जा रही है। रमाकांत हमीरपुर में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में भी आरोपी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विवेचना के क्रम में कोर्ट से अनुमति लेकर पुलिस जेल में बंद वीसी आरबी लाल का बयान दर्ज किया। बयान के अवलोकन व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में विनोद बी लाल और रमाकांत दुबे की भी संलिप्तता सामने आई। आरोप है कि दोनों हत्या के प्रयास की साजिश में शामिल थे। ऐसे मे आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाते हुए दोनों का नाम मुकदमे में प्रकाश में लाया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने बताया कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों का नाम प्रकाश में आया है। उनके खिलाफ जल्द ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर की सुबह शुआट्स वीसी आरबी लाल व दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास की नीयत से फायरिंग का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसी मामले में दोपहर दो बजे करीब वीसी को गिरफ्तार कर लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed