Shuats : मनी लांड्रिंग के मुकदमे में शुआट्स वीसी आरबी लाल से सात घंटे तक पूछताछ
ईडी ने फरवरी 2021 में शुआट्स के कुलपति आरबी लाल, उनकी पत्नी सुधा लाल, भाई एसबी लाल, विनोद बी लाल समेत सात लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों पर आरोप लगाया गया था कि शुआट्स के आस पास के इलाकों में मिशनरी के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी हड़प ली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बुधवार को शुआट्स के कुलपति आरबी लाल से बुधवार को मनी लांड्रिंग के मुकदमे में कई घंटे पूछताछ की। फरवरी 2021 में कुलपति और उनके करीबी सात लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा किया गया था। उसी मामले में ईडी ने पूछताछ की। उनसे विश्वविद्यालय के धन के दुरुपयोग समेत तमाम बातों के बारे पूछताछ की गई।
ईडी ने फरवरी 2021 में शुआट्स के कुलपति आरबी लाल, उनकी पत्नी सुधा लाल, भाई एसबी लाल, विनोद बी लाल समेत सात लोगों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों पर आरोप लगाया गया था कि शुआट्स के आस पास के इलाकों में मिशनरी के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी हड़प ली गई। मृत लोगों के नाम और आईडी का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया गया। हाईकोर्ट में फर्जी नाम पते से रिट कराई गई।
जमीन हड़पने के मामले में की गई पूछताछ
पैरवी न होने पर केस खारिज हो गया। इन सभी बिंदुओं पर ईडी ने जांच शुरू की थी। करीब सवा साल जांच के बाद ईडी ने कुछ समय पहले सभी सातों आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। बुधवार को शुआट्स वीसी आरबी लाल ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे जहां उनसे करीब सात घंटे पूछताछ की गई। कुलपति से आय के सभी स्रोतों के बारे में पूछा गया। मृत लोगों के नाम और आईडी से जमीन हड़पने के खेल के बारे में भी उनसे पूछताछ की गई। उनकी अचल संपत्तियां कहां कहां हैं। सब के बारे में जानकारी मांगी गई।
बैंक अकाउंट और मुकदमों के बारे में ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। बैंक खातों की डीटेल्स और आईटीआर की भी पूरी जानकारी ली गई। ईडी सूत्रों के मुताबिक कुछ जानकारियों तो वीसी ने दी लेकिन कई मामलों में वह चुप्पी साध गए। उन्होंने किसी भी फर्जीवाड़े में शामिल होने से इनकार किया। सात घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आरबी लाल ईडी दफ्तर से बाहर निकले और अपने घर चले गए। इस मामले में जल्द ही और आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।