फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shrish Mehrotra elected as the President of Uttar Pradesh Bar Council

श्रीश मेहरोत्रा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष निर्वाचित

Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
सार

  • प्रदीप और राकेश को उपाध्यक्ष का 6-6 माह का कार्यकाल मिला

विज्ञापन
Shrish Mehrotra elected as the President of Uttar Pradesh Bar Council
prayagraj news : श्रीश मेहरोत्रा, यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और को-चेयरमैन के पद पर रविवार को हुए चुनाव में बरेली से काउंसिल के सदस्य श्रीश कुमार मल्होत्रा ने बाजी मारी। उन्होंने अपने एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मधुसूदन त्रिपाठी को दो मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल चार लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें इमरान माबूद खा और प्रशांत सिंह अटल ने बाद में अपने पर्चे वापस ले लिए। श्रीश कुमार मेहरोत्रा और मदन त्रिपाठी के बीच सीधे मुकाबले में श्रीश कुमार को कुल 14 मत मिले जबकि, मधुसूदन त्रिपाठी को 12 मत प्राप्त हुए। चुनाव में बार काउंसिल के सभी 25 सदस्यों व महाधिवक्ता सहित कुल 26 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन


 इसी प्रकार से उपाध्यक्ष पद पर लखनऊ के प्रदीप कुमार सिंह और प्रयागराज के राकेश पाठक के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। दोनों को 13-13 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार से इन दोनों को आपसी सहमति के आधार पर 6-6 माह का कार्यकाल दिया जाएगा। को-चेयरमैन के लिए अखिलेश कुमार अवस्थी, अंकज मिश्र, जय नारायण पांडे, प्रशांत सिंह अटल और शिव किशोर गौड़ को निर्वाचित घोषित किया गया है  इन सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल 6 जुलाई से 1 वर्ष के लिए होगा।
विज्ञापन


बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य समितियों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होता है। संयोग से पिछले दो चुनावों से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो-दो लोग विजयी होते रहे है, जिससे एक अध्यक्ष को छह माह का कार्यकाल ही मिल पाता था। इस। बार अध्यक्ष पद पर तो एक ही उम्मीदवार जीता है मगर उपाध्यक्ष पर फिर से दो लोगों के जीतने से कार्यकाल बांटना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed