फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shringverpur National Ramayana Fair will start from Friday

Prayagraj : श्रृंगवेरपुर राष्ट्रीय रामायण मेले का आगाज शुक्रवार से, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे उद्घाटन

Thu, 03 Nov 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Shringverpur National Ramayana Fair will start from Friday
Prayagraj News : श्रृंगवेरपुर में रामायण मेले की तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

कार्तिक शुक्ल पक्ष देवोत्थान एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक शृंग्वेरपुर धाम स्थित गंगा तट पर आयोजित होने वाले 33वें राष्ट्रीय रामायण मेले का उद्घाटन शुक्रवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। कार्यक्रम में सूबे के काबीना मंत्री संजय निषाद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। देश के विभिन्न प्रांतों से साधु-संतों भी पांच दिवसीय श्रृंगवेरपुर रामायण मेले में शामिल होने को यहां पहुंच रहे हैं।  

विज्ञापन



राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि पांच दिवसीय मेला चार नवंबर शुरू होकर आठ नवंबर को विद्वत सम्मेलन के साथ संपन्न होगा। श्रीमद् प्रयाग पीठाधीश्वर जगतगुरू रंगरामानुजाचार्य स्वामी धराचार्य जी महाराज राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन

निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह सुबह दस बजे शुरू होगा। 


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से साधु-संत शृंग्वेरपुर पहुंच रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से मेले को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर समिति के महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष जेएन यादव, उपाध्यक्ष सियाराम सरोज, मेला  कार्यालय प्रभारी अमित द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अफसर 
शृंग्वेरपुर में राष्ट्रीय रामायण मेले के आरंभ होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को एसडीएम सोरांव डॉ. कंचन, बीडीओ शृंग्वेरपुर प्रवीणानंद तथा ईओ लालगोपालगंज संतोष वर्मा पहुंचे। घाट से लेकर धाम पहुंचने वाले मुख्य मार्गों की साफ सफाई कराई गई। बाद में एडीएम नजूल प्रदीप कुमार यादव ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। शाम को सीडीओ शिपु गिरी भी स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से लेकर गंगा आरती स्थल तक का मुआयना किया। सुरक्षा के मद्देनजर आईपीएस सीओ सोरांव चिराग जैन सर्किल की पुलिस फोर्स के साथ मेला क्षेत्र पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed