फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shravan Month 2022: Today is the first Monday of Sawan in Shobhan Yoga

श्रावण मास 2022 : शोभन योग में सावन का पहला सोमवार आज, बम बम हुई संगमनगरी

Mon, 18 Jul 2022 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 12:02 AM IST
सार

शिव मंदिरों में सावन के प्रथम जलाभिषेक की तैयारियों को रविवार को दिन भर अंतिम रूप दिया जाता रहा। यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पुरुष और महिला भक्तों के दर्शन के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कराई गई।

विज्ञापन
Shravan Month 2022: Today is the first Monday of Sawan in Shobhan Yoga
Prayagraj News : दारागंज घाट से कांवड़ यात्रा प्रारंभ करते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सावन के प्रथम सोमवार पर इस बार सौभाग्य की वर्षा के योग बन रहे है। पहला सोमवार पूर्वाभद्रपद नक्षत्र और शोभन योग में लग रहा है। यह नक्षत्र सौभाग्य और खुशहाली लेकर आएगा। शोभन योग शिवभक्तों की कामना की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। ज्योतिषियों के अनुसार पूर्वाभद्रपद नक्षत्र और शोभन योग में भगवान भोलेनाथ की आराधना ब्याधियों को दूर करने के साथ ही खुशहाली प्रदान करेगी।

विज्ञापन



शिव मंदिरों में सावन के प्रथम जलाभिषेक की तैयारियों को रविवार को दिन भर अंतिम रूप दिया जाता रहा। यमुना तट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पुरुष और महिला भक्तों के दर्शन के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कराई गई। साथ ही अफसरों ने तैयारियों का जायजा भी लिया। मनकामेश्वर में सोमवार की भोर चार बजे मंगला आरती के साथ ही आम भक्तों के लिए पट खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन

दिन के 11:45 बजे भोग आरती होगी। इस दौरान सिर्फ  15 मिनट के लिए गर्भगृह में दर्शन रोका जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 से रात 12 बजे तक श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे। रात 10 बजे आरती होगी। महंत श्रीधरानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि प्रथम सोमवार को मनकामेश्वर महादेव का रजत शृंगार होगा। इसमें चांदी के मुखौटे, नाग के अलावा मोगरा, गुलाब, रजनीगंधा, बेला के फूलों से बाबा की झांकी सजाई जाएगी।


इससे पहले मंदिर को भव्य सजा दिया गया है। उधर, अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग कराई गई। पुजारी सोनू पुरी ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे सोमेश्वर महादेव की शृंगार झांकी सजाई जाएगी। भोर में पांच बजे से ही दर्शन-पूजन आरंभ हो जाएगा।

बालसन चौराहा स्थित भरद्वाजेश्वर महादेव मंदिर में भी सावन के जलाभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहां भी सुबह छह बजे से जलाभिषेक आरंभ होगा। सावन सोमवार के मद्देनदर तक्षक तीर्थ और दारागंज स्थित नागवासुकि में भी जलाभिषेक और दर्शन-पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं। इन मंदिरों में भी भोर से ही भक्तों की भीड़ लग जाएगी।


अफसरों ने सावन के सोमवार की तैयारियों का लिया जायजा
रविवार को एडीएम सिटी मदन कुमार और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने शिव मंदिरों में सावन सोमवार की तैयारियों का जायजा लिया। अफसरों ने मनकामेश्वर मंदिर में तैयारियां देखीं। इस दौरान श्रद्धालुओं को सहज दर्शन में किसी तरह की असुविधा न होने देने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए।


पहले सोमवार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सावन के पहले सोमवार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मनकामेश्वर मंदिर के अलावा सोमेश्वर, नागवासुकि समेत अन्य शिव मंदिरों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भक्तों की सुविधा के लिए तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed