फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shop is empty board outside, hookah bar found running inside, one arrested

Prayagraj : बाहर दुकान खाली है का बोर्ड, अंदर चलता मिला हुक्का बार, एक गिरफ्तार

Sun, 03 Sep 2023 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 09:47 PM IST
सार

करेली में पुलिस ने नशे के काराेबार के खेल का भंडाफोड़ करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यहां एक बिल्डिंग के बेसमेंट में हुक्काबार पकड़ा गया। खास बात यह कि बाहर ‘दुकान खाली है’ का बोर्ड लगा था। मकान मालिक समेत दो लोगों की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
Shop is empty board outside, hookah bar found running inside, one arrested
हुक्काबार। सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली में पुलिस ने नशे के काराेबार के खेल का भंडाफोड़ करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यहां एक बिल्डिंग के बेसमेंट में हुक्काबार पकड़ा गया। खास बात यह कि बाहर ‘दुकान खाली है’ का बोर्ड लगा था। मकान मालिक समेत दो लोगों की तलाश चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि जीटीबी नगर करेली में दुल्हन पैलेस के पहले वाले मकान के बेसमेंट में हुक्काबार चल रहा है। पुलिस पहुंची तो बेसमेंट में जाने वाली सीढ़ी पर ‘दुकान खाली है’ का पोस्टर लगा था। भीतर पहुंचने पर एक व्यक्ति हुक्का पीते हुए मिला। साथ ही बेसमेंट के अंदर धुआं फैला हुआ था। पूछने पर अपना नाम मो. अफजल बताया। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति ने उसका नाम अशरफ बताया। साथ ही यह भी कहा कि वह दोनों मकान मालिक मकसूद अहमद के संग मिलकर हुक्काबार चलाते हैं।
विज्ञापन


मकान मालिक ने ही बेसमेंट की सीढ़ियों पर ‘दुकान खाली है’ का बोर्ड लगाया है ताकि किसी को शक न हो। तलाशी में मौके से 13 हुक्का, 13 पाइप, 11 पैकेट खुले हुए तंबाकू फ्लेवर, कोयला चारकोल एक पैकेट, चिमटी नौ अदद स्टील, चिमनीनुमा चिलम मिट्टी की 21 समेत अन्य सामान बरामद हुआ। इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि मौके से पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा खेल
 

रेस्टोरेंट की आड़ में नशे के कारोबार का खेल चलने से संबंधित मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां रोजाना युवकों-किशोरों, जिनमें स्कूली छात्र भी होते हैं, का जमावड़ा लगता है। पुलिस ने हाल ही में सिविल लाइंस में ऐसे ही एक रेस्टोरेंट में छापा मारकर हुक्काबार पकड़ा था। सूत्रों का कहना है कि एक बार हुक्का पीने के लिए 400-500 रुपये का चार्ज लिया जाता है, जिसमें अधिक्तम दो लोग शामिल हो सकते हैं। यहां फ्लेवर युक्त हुक्के के साथ नशे का सामान परोसा जाता है। इससे पहले पुलिस की नाक के नीचे राजरूपपुर में चल रहे हुक्काबार को डीसीपी नगर दीपक भूकर के आदेश पर छापा मारकर बंद कराया जा चुका है। इस मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी महेश मिश्रा को निलंबित भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed