फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shocked by the discovery of dead crocodile at Triveni Ghat of Prayagraj Sangam

प्रयागराज : संगम के त्रिवेणी घाट पर घड़ियाल मिलने से हड़कंप, वन विभाग गंगा-यमुना में चलाएगा सर्च अभियान

Thu, 06 Jan 2022 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 08:05 PM IST
सार

संगम क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी घाट पर रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही लोग स्नान के लिए पहुंचने लगे। इसी बीच कुछ लोगों की नजर घाट के किनारे एक मृत पड़े घड़ियाल के बच्चे को देखा।

विज्ञापन
Shocked by the discovery of dead crocodile at Triveni Ghat of Prayagraj Sangam
Prayagraj News : घड़ियाल। डेमो - फोटो : social media

विस्तार

संगम क्षेत्र के पास स्थित त्रिवेणी घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह एक घड़ियाल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घड़ियाल के बच्चे का शव देखने पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घाट पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि घड़ियाल का बच्चा जिंदा था, वन विभाग के द्वारा पकड़ने के दौरान उसकी मौत हुई है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह पहले से ही मरा था।

विज्ञापन


संगम क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी घाट पर रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही लोग स्नान के लिए पहुंचने लगे। इसी बीच कुछ लोगों की नजर घाट के किनारे एक मृत पड़े घड़ियाल के बच्चे को देखा। दो फिट के घड़ियाल के बच्चे को देखकर लोगों घबरा गए। घाट के किनारे घड़ियाल का बच्चा मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों ने घड़ियाल के बच्चे का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

वन विभाग ने कहा, कहीं से बहकर आया है
इस बारे में क्षेत्रीय वन अधिकार रविन्द्र नाथ दुबे ने बताया कि घड़ियाल का बच्चा मृत अवस्था में कहीं से बहकर यहां आ गया था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिससे उसके मौत के कारण का पता लगाया जा सके।  

बताया कि गंगा में आस-पास के क्षेत्र में कभी भी घड़ियाल को नहीं देखा गया, लेकिन अगर घड़ियाल के बच्चे का शव बह कर आया है, तो इसका स्रोत भी कहीं होगा। इसकी जांच के लिए विभाग की ओर से पूरे क्षेत्र में विशेष रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि होने से रोका जा सके। साथ ही अगर कोई घड़ियाल हो, तो उसको भी सुरक्षित रखा जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed