फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SHO and outpost incharge line present, father, daughter and son-in-law were murdered

तिहरा हत्याकांड : थानेदार और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, पिता-पुत्री और दामाद की हुई थी हत्या

Mon, 02 Oct 2023 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 03:14 PM IST
सार

मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष ने शनिवार शाम छह बजे सांसद विनोद सोनकर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सुभाष ने बताया कि पुलिस और चकबंदी विभाग की लापरवाही के कारण उसके परिवार के तीन लोगों की हत्या की गई है।

विज्ञापन
SHO and outpost incharge line present, father, daughter and son-in-law were murdered
up police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोहीउद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहे पर भूमि विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के तीन लोगों की हत्या के मामले में लापरवाही पाए जाने पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संदीपन घाट कोतवाली के थानाध्यक्ष दिलीप सिंह, हर्रायपुर चौकी प्रभारी अनुराग सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। घटना 15 सितंबर की है। सुबह होरीलाल पासी, गर्भवती बेटी बृजकली और दामाद शिवसरन की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था।

विज्ञापन


मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष ने शनिवार शाम छह बजे सांसद विनोद सोनकर के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सुभाष ने बताया कि पुलिस और चकबंदी विभाग की लापरवाही के कारण उसके परिवार के तीन लोगों की हत्या की गई है। इसका संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने अफसरों पर शिकंजा कसा। इसी का असर रहा कि शनिवार देर रात एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार की रात कार्रवाई की। इससे पहले एसपी ने पंडा चौराहे के बीट प्रभारी दीवान और सिपाही को लाइन हाजिर किया था।
विज्ञापन


डीएम सुजीत कुमार ने भी प्रथम दृष्टया घटना में दोषी पाए गए चकबंदी विभाग के तीन लेखपालों और एक चकबंदी कर्ता को निलंबित कर सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की थी। इसके अलावा सीओ चकबंदी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आयुक्त को पत्र भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश चौबे को संदीपनघाट कोतवाली की कमान

एसपी ने संदीपनघाट का प्रभारी अपने पीआरओ भुवनेश चौबे को बनाया है। इसके अलावा पिपरी कोतवाली के एसआई शैलेंद्र कुमार को हर्रायपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मंझनपुर कोतवाली के चंद्र प्रकाश दुबे को न्यायालय सुरक्षा, पुलिस लाइन के विनोद कुमार दूबे को रिट सेल, पुलिस लाइन के ही एसआई राजेश कुमार पाठक को मानीटरिंग सेल भेजा है। मंझनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक सौरभ कुमार दुबे को एसपी ने अपना पीआरओ बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed