फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shitladhamkada will be developed at a cost of 350 crores: Keshav Maurya

350 करोड़ की लागत से शीतलाधाम कड़ा का होगा विकास : केशव मौर्य

Thu, 07 Jul 2022 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shitladhamkada will be developed at a cost of 350 crores: Keshav Maurya
सयांरा सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम - फोटो : kaushambi
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शक्तिपीठ शीतलाधाम कड़ा के विकास के लिए 350 करोड़ से अधिक लागत से योजना तैयार कराई जा रही है। मां विंध्यवासिनी की तर्ज पर माता शीतला के दरबार को दिव्य और भव्य बनाया जाएगा। वहीं प्रयागराज से महेवा घाट तक जलमार्ग सेवा शुरू की जाएगी, ताकि जिले का सर्वांगीण विकास हो सके। जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके, इसके लिए भी शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम बुधवार को गृहनगर सिराथू के सयांरा स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित लाभार्थी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास के लिए अफसरों से योजनाओं के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



कहा कि जिस तरह से माता विंध्यवासिनी के धाम को भव्य और दिव्य रूप दिया जा रहा है। उसी प्रकार कड़ा स्थित शक्तिपीठ मां शीतला के धाम को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए 350 रुपये से तैयार परियोजना को और विस्तृत बनाने के निर्देश अफसरों को दिए गए हैं, ताकि प्रयागराज, काशी और विंध्याचल आने वाले तीर्थयात्री कौशाम्बी भी आ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रयागराज से महेवा घाट तक जलमार्ग सेवा शुरू की जाएगी। जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने के लिए शासन स्तर पर गंभीरता से विचार चल रहा है। कहा कि अब अगली बार जब वह आएंगे तो गांवों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी कार्यकर्ता  खुद को अकेला न समझे। सभी की समस्याओं में वह उनके साथ हैं।



इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, संजय कुमार गुप्ता,  संजय जायसवाल, आशीष उर्फ बच्चा केसरवानी, रमेश अग्रहरि, अरुण केसरवानी, प्रतिभा कुशवाहा, विभा श्रीवास्तव, लवकुश मौर्य, जितेंद्र सोनकर व, धर्मराज मौर्य  समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed