फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shine City scam accused arrested, filed in Civil Lines police station

Prayagraj : शाइन सिटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइंस थाने में दाखिल किया

Tue, 21 Mar 2023 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 12:17 AM IST
सार

प्रयागराज के बहुचर्चित शाइन सिटी घोटाले का एक आरोपी बहराइच के नाजिरपुरा मोहल्ले से पकड़ा गया। ईओडब्ल्यू टीम ने कोतवाली नगर पुलिस के सहयोग से आरोपी को लॉज से दबोच लिया। आरोपी को सोमवार को सिविल लाइंस थाने में दाखिल किया गया क्योंकि रिपोर्ट यहीं दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
Shine City scam accused arrested, filed in Civil Lines police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रयागराज के बहुचर्चित शाइन सिटी घोटाले का एक आरोपी बहराइच के नाजिरपुरा मोहल्ले से पकड़ा गया। ईओडब्ल्यू टीम ने कोतवाली नगर पुलिस के सहयोग से आरोपी को लॉज से दबोच लिया। आरोपी को सोमवार को सिविल लाइंस थाने में दाखिल किया गया क्योंकि रिपोर्ट यहीं दर्ज हुई थी।

विज्ञापन

प्रयागराज समेत प्रदेश के अन्य शहरों में लोगों को सस्ते आवास सपना दिखा कर शाइन सिटी घोटाले को अंजाम दिया गया था। इसमें इन्वेस्टर्स के साथ लगभग 68 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की गयी थी। प्रकरण में 2019 में प्रयागराज में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। रविवार देर रात लगभग 12 बजे ईओडब्ल्यू कानपुर की एक टीम ने बहराइच में छापा मारा। टीम में शामिल निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा, उपनिरीक्षक विद्या, हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, राजकुमार आदि दो गाड़ियों से बहराइच पहुंचे।

विज्ञापन



यहां टिकोरामोड़ चौकी प्रभारी त्रिलोकीनाथ की टीम के साथ नाजिरपुरा मोहल्ले में छिपे आरोपी को दबोच लिया। चौकी प्रभारी त्रिलोकीनाथ मौर्य ने बताया कि ईओडब्ल्यू टीम ने नाजिरपुर मोहल्ले में लखनऊ निवासी आशीष वर्मा को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को ईओडब्लू टीम ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने में दाखिल किया क्योंकि रिपोर्ट यहीं दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed