Prayagraj : अभिनेता सलमान खान को धमकाने वाले शेरा ने मांगी 10 लाख रंगदारी, करेली में तीन साथियों समेत नामजद
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शेरा कुख्यात अपराधी है। दो साल पहले उसने मोबाइल पर गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। खुद को अतीक का खास बता घर पर बम से हमला करने व हत्या की धमकी दी थी। यही नहीं अपना संबंध अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा शकील से होने की बात भी कही थी। इसकी रिकाॅर्डिंग मौजूद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सलमान खान को धमकाने वाले कुख्यात अपराधी शेरा ने चकिया निवासी युवक से 10 लाख रंगदारी मांगी। पहले उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा और जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। करेली पुलिस ने शेरा, उसके तीन साथियों पर हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शेरा कुख्यात अपराधी है। दो साल पहले उसने मोबाइल पर गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। खुद को अतीक का खास बता घर पर बम से हमला करने व हत्या की धमकी दी थी। यही नहीं अपना संबंध अंडरवर्ल्ड डाॅन छोटा शकील से होने की बात भी कही थी। इसकी रिकाॅर्डिंग मौजूद है।
10 नवंबर को वह घर से 12:15 बजे मस्जिद जा रहा था, तभी नाले के पास शेरा अपने तीन अन्य साथियों संग आ गया। गाली देते हुए बोला-तुझे पहले ही अगाह किया था कि दिखाई मत देना वरना जान से मार दूंगा। विरोध करने व पुलिस से शिकायत की बात कहने पर उसने तमंचे से फायर करने की कोशिश की। गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। इसके बाद उसने अपने साथियों संग मिलकर उसे लात-घूंसों से मारा और जान की धमकी दी। पैर पकड़कर माफी मांगने पर 10 लाख रंगदारी मांगी। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर, दर्ज हैं 38 मुकदमे
करेली पुलिस ने जिस शेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, वह शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर रंगदारी मांगने को लेकर बमबाजी, हत्या के प्रयास समेत तमाम गंभीर धाराओं में 38 मुकदमे दर्ज हैं। पांच साल पहले उसका नाम तब चर्चा में आया, जब उसने सलमान खान काे फोन से धमकी दी। मामले में मुंबई पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई थी। जमानत पर छूटने के बाद उसने प्रयागराज में ताबड़तोड़ वारदातें कीं। एक बार उसे मुठभेड़ में गोली लगी और वह गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हुई, जिसके बाद से वह घर छोड़कर फरार है।