फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   She had cherished dreams of marriage, but was hurt by her lover's infidelity and gave up her life

Shahnaz Sucide Case : शादी के संजोए थे सपने, प्रेमी की बेवफाई से आहत हो दी थी जान

Wed, 04 Jun 2025 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 11:19 AM IST
सार

कसारी-मसारी में प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटक कर जान देने वाली शहनाज (25) ने प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया था। इससे पहले 10 जून को उसने शादी के सपने संजो रखे थे।

विज्ञापन
She had cherished dreams of marriage, but was hurt by her lover's infidelity and gave up her life
शाहनाज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कसारी-मसारी में प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटक कर जान देने वाली शहनाज (25) ने प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया था। इससे पहले 10 जून को उसने शादी के सपने संजो रखे थे। इसके लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन लगातार तीसरी बार प्रेमी के दगा देने से वह इस कदर टूट गई कि 29 मई को उसने अपना जीवन ही खत्म कर लिया। शहनाज के संबंध में उक्त जानकारी देते हुए दुकान की मालकिन की आंखें भर आईं, जहां वह कार्य करती थी।

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्थित एक कपड़े की दुकान पर शहनाज काम करती थी। मंगलवार को संवाद की टीम उस दुकान पर पहुंची तो उसकी मालकिन मीता ने बताया कि अपनी शादी को लेकर शहनाज किस कदर उत्सुक थी। दुकान पर वह अन्य आठ महिलाओं के साथ काम करती थी, जहां सभी उसे सानिया कहकर बुलाते थे। 10 जून को शादी की तिथि नजदीक आने से वह उत्साहित थी और महिलाकर्मियों से तैयारी को लेकर चर्चा करती थी। दुकान मालकिन ने बताया कि वह कहती थी यहां उसके परिवार का कोई नहीं है।

विज्ञापन


सब कुछ आप लोग ही करेंगे। पड़ोस में स्थित सर्राफे की दुकान से उसने शादी के लिए गहने खरीदे थे। दुकान से कपड़ा ले गई थी। यही नहीं शादी के लिए करेली में गेस्ट हाउस भी बुक कराया था। इसके बाद कथित प्रेमी दिलशाद से शादी से इंकार कर दिया, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। मीता बताती हैं कि बुधवार के दिन सानिया हर दिन की तरह दुकान पर काम करने के लिए आई थी, लेकिन अगले दिन बृहस्पतिवार को उसकी माैत की खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार पहले भी शादी की तारीख तय कर मुकर चुका था कथित प्रेमी

मीता बताती हैं कि सानिया 18 महीने से उनकी दुकान पर काम कर रही थी और उनकी बेटी जैसी थी। उसने कई बार अपने प्रेमी से उनकी वीडियो काॅल पर बात कराई थी। बताता था कि वह मुंबई में रहकर वेल्डिंग का काम करता है। दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके थे। आरोप है कि मार्च महीने से दिलशाद सानिया को धोखा दे रहा था। इससे पहले भी दो बार वह शादी की तारीख रखकर मुकर चुका था। इसके बाद 10 जून को तीसरी बार शादी की तिथि मुकर्रर थी, लेकिन एकबार फिर उसने धोखा दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपी प्रेमी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed