फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shatrughan Sinha attacked on Modi government in Prayagraj

शत्रुघ्न बोले-'राममंदिर पर जिन्होंने वायदा किया वही जवाब देंगे'

Thu, 22 Nov 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Thu, 22 Nov 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha attacked on Modi government in Prayagraj
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को एक बार फिर से अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने से पहले मैं भारत का नागरिक हूं। 
विज्ञापन


इसलिए अपनी ही सरकार व नेताओं को आइना दिखाने की कोशिश करता हूं। मैं सच बोलता हूं और यदि अगर सच बोलना बगावत है तो मैं बागी हूं। चित्रकूट में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए शत्रुघ्न सिन्हा मंगलवार की शाम से ही प्रयागराज में  थे।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रात गुजारने के बाद बुधवार सुबह चित्रकूट रवानगी से पूर्व संवाददाताओं से हुई बातचीत में वे ज्यादा कुछ तो नहीं बोले, लेकिन बहुत कुरेदने पर इतना जरूर बोले कि मैं विपक्षी मंच पर नहीं जाता, बल्कि जरूरतमंद लोगों के हक में आवाज उठाता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास मेरे लिए हमेशा मुद्दा था और रहेगा। जनता बताए कि विकास हुआ या नहीं। मैंने पिछले चुनाव में वायदे नहीं किए थे, जिन्होंने किए थे वह जवाब देंगे। राम मंदिर मामले में जिन्होंने वायदा किया था कि वही जवाब देंगे। मैं भी रामायणवादी हूं। वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed