फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shashank Singh shot by BJP flagged vehicle, chased with Scorpio for three and a half kilometers

Prayagraj : भाजपा का झंडा लगे वाहन ने शशांक सिंह को मारी गोली, साढ़े तीन किलोमीटर तक स्कार्पियो से किया पीछा

Tue, 25 Feb 2025 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 12:29 PM IST
सार

सोमवार की देर शाम शशांक सिंह (24) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाश स्कॉर्पियो पर भाजपा का झंडा लगाकर आए थे। सरेआम हत्या करने के बाद आराम से फरार हो गए। इस घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। 

विज्ञापन
Shashank Singh shot by BJP flagged vehicle, chased with Scorpio for three and a half kilometers
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कार्पियो सवार बदमाश और शशांक यादव के बीच लड़ाई सिविल लाइंस चाइना टाउन दृष्टि कोचिंग के पास से हुई। यहां मामला इतना बढ़ा कि बदमाश स्कॉर्पियो से शशांक का करीब साढे तीन किलोमीटर तक पीछा किया। इस बीच कई बार रास्ते में भी दोनों के बीच गाली–गलौज भी हुई।

विज्ञापन

लेकिन जब शशांक फव्वारा चौराहा पहुंचा तो बदमाशों ने उसे पर फायरिंग कर दी। पुलिस जांच में पता चला है कि पिछले कई मन से शशांक सिंह का किसी अन्य गुट के साथ रंजिश चल रही थी। इसी बात को लेकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं, शशांक को बेली अस्पताल पहुंचने वाले दोनों युवकों की भी पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में शुभम नाम के एक युवक का भी नाम सामने है। कर्नलगंज थाना पुलिस अब शुभम की कुंडली में जुट गई है। पुलिस को शक है कि वह युवक वारदात में शामिल था। पुलिस अफसर ने बताया कि शशांक का उक्त बदमाशों के साथ पिछले काफी समय से रंजिश चल रही थी इसी को लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि महाकुंभ के दौरान इस तरह की पहली बड़ी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशी कट्टा से वारदात को अंजाम देने का शक

शशांक को गोली सीने पर लगी हुई है। पुलिस को शक है की देशी कट्टा से शशांक को गोली मारी गई है। बहरहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि किस गन से वारदात को अंजाम दिया गया है।

20 से अधिक खंगाले सीसीटीवी कैमरे

बदमाशों के स्कॉर्पियो की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। देर रात तक पुलिस फव्वारा चौराहा, पूर्व विधायक के घर के पास समेत अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। इसमें पुलिस को वारदात में शामिल स्कॉर्पियो के बारे में अहम सुराग मिला है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रात दो बजे तक भी नहीं पहुंची शशांक की मां

घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले नवाबगंज के जगदीशपुर निवासी शशांक की मां को दी, लेकिन देर रात करीब दो बजे तक भी शशांक की मां अस्पताल नहीं पहुंच सकी थीं, जबकि मौसी समेत अन्य रिश्तेदार बेली अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed