फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shaheed Bahagat Singh

भगत सिंह ने युवाओं में भरा देशप्रेम का जज्बा

Sat, 28 Sep 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Bahagat Singh
Shaheed Bahagat Singh - फोटो : CITY DESK
जयंती पर याद किए गए शहीद-ए-आजम भगत सिंह
विज्ञापन

21 गन शाट फायर, सम्मान गारद की ओर से सलामी, पुलिस बैंड ने बजाया राष्ट्रधुन
प्रयागराज। तेज बारिश के बावजूद शुक्रवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 112वीं जयन्ती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। चंद्रशेखर आजाद पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की अस्थायी तौर पर बने प्रतिमा स्थल पर जुटे लोगों ने उनकी शहादत को याद किया और उनके संकल्पों को पूरा करने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के 21 गन शाट फायर और सम्मान गारद की ओर से सलामी तथा पुलिस बैंड की ओर से राष्ट्रभक्ति की धुन बजाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया। स्वतंत्रता सेनानी लल्लू मरकरी के चित्र पर भी जुटे लोगों फूल चढ़ाए।
मध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से गायन, वादन, नृत्य तथा लघु नाटिका प्रस्तुत करके शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। प्रियम श्रीवास्तव ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ खुशी तिवारी ने ‘संदेशे आते हैं, धारू शुक्ला ने ‘है प्रीत जहां की रीति सदा, अनमोल बिन्द ने मेरा मुल्क मेरा देश सुनाकर आनंदित किया। पं. रामचन्द्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल, झलवा के विद्यार्थियों ने भी समा बांधा। मनमोहन सिंह तन्हा, राजेंद्र तिवारी दुकानजी, आभा मधुर, किरन जयहिंन्द, रचना सक्सेना ने देशभक्ति की रचनाएं सुनाईं।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ अग्रवाल ने कहा, शहीदे आजम भगत सिंह, प्रतिभा और पराक्त्रस्म की उत्कृष्टतम मिसाल थेे। पंजाब के लायलपुर में जन्मे भगत सिंह की शहादत से आजादी पाने का जोश पूरे देश में फैल गया। इंकलाब जिंदाबाद का नारा, आज भी मजलूमों, मजदूरों का प्रिय नारा है। विशिष्ट अतिथि शत शुक्ला ने कहा, संसद में अहिंसक बम विस्फोट ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष राजू जायसवाल ‘मरकरी’ ने कहा, शहीदों की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को जरूर होना चाहिए। संचालन महासचिव राजबहादुर गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रो. श्रीबल्लभ मिश्र ने किया। कार्यक्त्रस्म में प्रो. ओमदत्त सिंह, ओमकार शर्मा, एमपी सिंह, प्रो.श्याम बिहारी, विशाल गुप्ता, अमन सिंह, अतुल राय, निखिल जायसवाल, सुल्तान सिंह, सुनील गुप्ता, अरविन्द कुमार, महेश त्रिपाठी, अमित बनर्जी, सोनू पाठक रेनू सिंह सरोजिनी त्रिवेदी, श्याम सुन्दर पटेल, डा.वीरेन्द्र सिंह यादव, दान बहादुर मधुर भी मौजूद थे।
वहीं पतंजलि योग समिति की ओर से छोटेलाल त्रिपाठी, सूबेदार सिंह, श्यामसुंदर सिंह पटेल आदि ने उन्हें याद किया। जनता दल युनाइटेड के जिलाध्यक्ष विपिन विनोद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। जल संस्थान कर्मचारी यूनियन के गऊघाट जोनल कार्यालय पर रामसिंह, श्रीचंद्र, प्रदीप गौड़, ज्ञान सिंह आदि ने भगत सिंह के संघर्ष को याद किया।

नाटक ‘भगत सिंह का सपना’ का मंचन
प्रयागराज। संस्था मंजिल की ओर से शुक्रवार को सुलेम सराय स्थित फांसी इमली शहीद स्मारक पर नाटक ‘भगत सिंह का सपना’ का मंचन किया गया। निर्देशन राजकुमार का रहा जबकि दीपू प्रजापति,सुरेश केसरवानी, अजित राज, विनय कुमार, राजेेश कुमार आदि ने अपनी-अपनी भूमिकाओं से न्याय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed