फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sex racket caught in dhoomanganj

धूमनगंज में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sex racket caught in dhoomanganj
धूमनगंज में किराये के मकान में चल रहा था गोरखधंधा
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलाएं भी शामिल, गईं जेल
प्रयागराज। धूमनगंज के जानकीपुरम में किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट संचालक रिटायर सूबेदार मेजर राजेंद्र कुमार चौबे के अलावा चार महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, साकेत नगर, शेरवानी मोड़ निवासी राजेंद्र सेना से सूबेदार मेजर पद से रिटायर है। करीब एक महीने पहले उसने नेहरू पार्क मोड़ जानकीपुरम में रहने वाले रामअवधेश सिंह के मकान का निचला तल यह कहते हुए किराये पर लिया कि उसे प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय खोलना है। 25 अक्तूबर को डेंगू से पीड़ित होेने पर मकानमालिक को लेकर उनका परिवार अस्पताल चला गया। आरोप है कि इसी दौरान राजेंद्र ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर यहां देह व्यापार का गोरखधंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात मुखबिर से मिली सूचना पर सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह, नीवां चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने मयफोर्स मकान पर छापा मारा तो एक कमरे में सुनील व एक महिला आपत्तिजनक हाल में मिले। इसके अलावा हॉल में राजेंद्र के अलावा तीन अन्य महिलाएं मिलीं। मौके पर सिगरेट के अलावा उत्तेजक दवाएं भी मिलीं। जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया। थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने देह व्यापार के धंधे में लिप्त होने की बात कबूल कर ली। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार सुबह सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार महिलाओं में दो सगी बहनें भीं शामिल
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में दो सगी बहनें निवासी जीटीबी नगर शामिल हैं। अन्य दो महिलाओं में एक मूलत: जौनपुर व एक जीटीबी नगर करेली शामिल हैं। गिरफ्तार सुनील नीवां का ही रहने वाला है। आरोपी संचालक राजेंद्र मूल रूप से बलिया का रहने वाला है लेकिन वह पिछले कई सालों से साकेत नगर धूमनगंज में मकान बनवाकर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed