{"_id":"6af457b5cf2e26df2b03b7e6","slug":"several-special-trains-to-pass-through-prayagraj-passengers-traveling-to-bihar-to-get-relief-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : प्रयागराज होकर गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : प्रयागराज होकर गुजरेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
Wed, 11 Nov 2026 05:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:25 PM IST
सार
छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलूरू, अहमदाबाद और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलूरू, अहमदाबाद और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
विज्ञापन
ये स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशनों पर ठहरेंगी। नई दिल्ली से पटना के बीच 11 नवंबर को वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल चलेगी। राजेंद्र नगर से नई दिल्ली के लिए त्रि-साप्ताहिक एसी पूजा स्पेशल 11 से 20 नवंबर तक पांच फेरे लगाएगी। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर और पुणे से दानापुर के लिए भी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
बेंगलुरु के एसएमवीबी टर्मिनल से दरभंगा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर को रवाना होगी। अहमदाबाद से राजगीर और उधना से गया के लिए भी विशेष ट्रेनें प्रयागराज होकर गुजरेंगी। चर्लापल्ली-बक्सर और जयपुर-भागलपुर स्पेशल ट्रेनों का भी प्रयागराज में ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
वाराणसी-मैसूर और लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव
रेल प्रशासन ने परिचालन कारणों के चलते दो प्रमुख ट्रेनों के संचालन समय में संशोधन किया है, जो प्रारंभिक स्टेशन से 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 22688 वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस अब बेल्लारी स्टेशन पर सुबह 10:50 बजे पहुंचकर 10:55 बजे छूटेगी, तुमकुरु में 16:48 बजे आगमन और 16:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा मांड्या में रात 20:00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस अपने गंतव्य यशवंतपुर स्टेशन पर निर्धारित समय से 15 मिनट पहले दोपहर 13:00 बजे पहुंचेगी।