{"_id":"6a5fdc67d70c50f6d4033fb2","slug":"several-congress-leaders-detained-ahead-of-protests-against-rahul-gandhis-arrest-allahabad-news-c-3-1-ald1020-934163-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन से पहले कई कांग्रेसी नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन से पहले कई कांग्रेसी नजरबंद
विज्ञापन
गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद हाउस अरेस्ट किए गए। स्वयं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसी प्रदर्शन की तैयारी में थे लेकिन मंगलवार देर रात पुलिस ने कई नेताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया है।
पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक को नजरबंद किया गया। अल्पसंख्यक अध्यक्ष अरशद अली और मनोज पासी भी नजरबंद किए गए नेताओं में शामिल हैं।
दर्जनों अन्य नेताओं के घरों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। हसीब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के साथ दुर्भावनावश कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसी बुधवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, नवाबगंज पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशीष पांडेय को मंगलवार रात 9:30 बजे उनके घर में नजरबंद कर दिया। आशीष पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार दमन से हौसले नहीं रोक सकती। कांग्रेसी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे और सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी करेंगे।