{"_id":"65434d94427d7e29450f7c95","slug":"seven-high-court-officers-promoted-kamlakar-becomes-principal-bench-secretary-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Promotion : हाईकोर्ट के सात अधिकारी पदोन्नत, कमलाकर बने प्रधान न्यायपीठ सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Promotion : हाईकोर्ट के सात अधिकारी पदोन्नत, कमलाकर बने प्रधान न्यायपीठ सचिव
Thu, 02 Nov 2023 12:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:49 PM IST
सार
एक अन्य अधिसूचनानुसार निजी सचिव सेवा संवर्ग के कवलेश्वर प्रसाद यादव को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-तीन और प्रवीन कुमार को निजी सचिव श्रेणी-एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-दो के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने अपने सात अधिकारियों की पदोन्नति की है। इस संबंध में महानिबंधक राजीव भारती की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। हाईकोर्ट न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के कमलाकर द्विवेदी को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-चार के पद से निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव के पद पर, लाल चंद, जितेंद्र कुमार को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-तीन के पद से संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-चार के पद पर, मिस नन्दा प्रिया (लखनऊ), राज कुमार सिंह को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी-तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
एक अन्य अधिसूचनानुसार निजी सचिव सेवा संवर्ग के कवलेश्वर प्रसाद यादव को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-तीन और प्रवीन कुमार को निजी सचिव श्रेणी-एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी-दो के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन