फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven Buddhist statues returned from New York, South Korea

Prayagraj News: न्यूयार्क, दक्षिण कोरिया से वापस आईं सात बौद्ध मूर्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Seven Buddhist statues returned from New York, South Korea
प्रदर्शनी के लिए न्यूयार्क और दक्षिण कोरिया भेजी गईं भरहुत के खंडहरों से प्राप्त सात मूर्ति कला अवशेषों की इलाहाबाद संग्रहालय में वापसी हो गई है। इलाहाबाद संग्रहालय के प्राचीन प्रस्तर शिल्प वीथिका के बहुमूल्य प्रदर्श भरहुत स्तूप की वेदिका के छह प्रस्तर शिल्प व एक कौशाम्बी से प्राप्त बोधिसत्व प्रतिमा को न्यूयॉर्क व टोक्यो की प्रदर्शनी में शामिल किया गया था। अब इन्हें इलाहाबाद संग्रहालय में देखा जा सकेगा। इसके लिए मूर्तियों को व्यवस्थित ढंग से रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे दर्शक भी देख सकेंगे। सात में से तीन मूर्तियां लगा दी गई हैं, जबकि चार एक हफ्ते के अंदर लग जाएंगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद संग्रहालय के मीडिया प्रभारी राजेश मिश्र बताते हैं कि न्यूयॉर्क के संग्रहालयों में इनको प्रदर्शित किया गया। अब फिर से इलाहाबाद संग्रहालय में इसे रखा जाएगा। मध्य प्रदेश के भरहुत में मूलत: मौर्य शुंग काल में निर्मित भरहुत स्तूप ईसा पूर्व व ईशा की प्रारंभिक शताब्दियों से संबंधित हैं। इनमें दो अति महत्वपूर्ण प्रस्तर शिल्प हैं। इसमें त्रिरत्न व ब्राह्मी लिपि में लेक अंकित हैं। दूसरा गौतम की अस्थियों को हाथी पर ले जाने का दृश्य अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed