{"_id":"5e10e9e68ebc3e87952b385e","slug":"seven-arrested-for-gambling-near-sangam-66-thousand-found-allahabad-news-ald2648233132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम के पास जुआ खेल रहे सात गिरफ्तार, 68 हजार मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम के पास जुआ खेल रहे सात गिरफ्तार, 68 हजार मिले
विज्ञापन
Seven arrested for gambling near Sangam, 66 thousand found
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम के पास जुआ खेल रहे सात गिरफ्तार, 66 हजार मिले
फड़ संचालक के पास तमंचा भी मिला
प्रयागराज। संगम के पास जुआ खेल रहे सात लोगों को स्वाट टीम और दारागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तकरीबन 66 हजार रुपये मिले हैं। संचालक जफर के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। जफर शहर में वर्षों से फड़ चला रहा है।
क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को पता चला था कि शहर का शातिर फड़ चलाने वाला जफर अब्बास निवासी शिलाखाना इन दिनों दारागंज में अड्डा बनाए है। वह मेला क्षेत्र में संगम के पास फड़ चला रहा है। सूचना पर टीम प्रभारी वृंदावन राय तथा अन्य सिपाही संगम क्षेत्र पहुंचे और जफर अब्बास असलम अली, दिनेश जायसवाल, रामचंद्र निषाद, अनिल कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू पंडा, मानस सोनकर और सेठी भारतीय को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 66 हजार 440 रुपये बरामद किए। जफर के पास से एक तमंचा भी मिला है। जफर तेलियरगंज, दारागंज, धूमनंगज समेत कई इलाकों में फड़ चलाता है। दारागंज में भी उसके खिलाफ लोगों ने कई शिकायत की थी लेकिन उसे पकड़ा नहीं गया था।