फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Serial rapist attempted to rape a teenage girl, the accused was released from jail four months ago.

Prayagraj : सीरियल रेपिस्ट ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, चार माह पहले जेल से छूटा है आरोपी

Mon, 24 Jun 2024 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

आरोपी की दरिंदगी से बचने के लिए किशोरी चीखी-चिल्लाई। चीख पुकार सुन कर लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पता चला कि आरोपी युवक कई लड़कियों और युवतियों के साथ बलात्कार का आरोपी रहा है।

विज्ञापन
Serial rapist attempted to rape a teenage girl, the accused was released from jail four months ago.
दुष्कर्म का प्रयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार को सीरियल रेपिस्ट युवक के हवस का शिकार होने से बच गई। परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की दोपहर अपने भाई को खाना देने खेत की तरफ गई थी। खेत से लौटते समय नहर पटरी पर सूनसान देखकर गांव का एक युवक उसका मुंह दबाकर नहर के अंदर खींच ले गया और जोर जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


आरोपी की दरिंदगी से बचने के लिए किशोरी चीखी-चिल्लाई। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पता चला कि आरोपी युवक कई लड़कियों और युवतियों के साथ बलात्कार का आरोपी रहा है। आरोपी युवक एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में जेल भी जा चुका है। चार महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर घर आया था। भुक्तभोगी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed