फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   separated couples vow to live together again, 350 families saved from disintegration

रूठे दिल मिले : जुदा हुए जोड़ों ने फिर साथ रहने की खाई कसम,बिखरने से बचे 350 परिवार, साथ रहने के लिए हुए राजी

Wed, 31 Jan 2024 01:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 01:26 PM IST
सार

पति - पत्नी के झगड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते वर्ष पति-पत्नी के बीच हुए 1200 झगड़े परामर्श केंद्र पहुंचे। इसमें से 1100 विवादों का निस्तारण कर दिया गया है। इनमें से 350 ऐसे दंपती हैं, जिनके रिश्ते टूट गए थे, लेकिन परिवार परामर्श केंद्र उन रूठे दिलों के लिए संजीवनी साबित हुआ है।

विज्ञापन
separated couples vow to live together again, 350 families saved from disintegration
दंपती - फोटो : Social Media

विस्तार

पति - पत्नी के झगड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते वर्ष पति-पत्नी के बीच हुए 1200 झगड़े परामर्श केंद्र पहुंचे। इसमें से 1100 विवादों का निस्तारण कर दिया गया है। इनमें से 350 ऐसे दंपती हैं, जिनके रिश्ते टूट गए थे, लेकिन परिवार परामर्श केंद्र उन रूठे दिलों के लिए संजीवनी साबित हुआ है। परामर्श केंद्र की मदद से ऐसे जोड़े एक बार फिर साथ रहने की कसमें खाकर घर बसा लिए हैं।

विज्ञापन

केस -1

हंडिया क्षेत्र निवासी अंजू चौरसिया की शादी ज्ञानपुर भदोही के रहने वाले हेमंत चौरसिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों अलग रहने का मन बना लिया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पति-पत्नी को आमने-सामने बैठाकर आपस में बातचीत कराया गया। एक साल से अलग रह रहे दंपति तीसरी बार में दोनों एकसाथ रहने के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन

केस -2

करछना की रहने वाली आरती की शादी मांडा के रहने वाले अजीत कुमार के साथ हुई थी। घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े हुए और बात बिगड़ते चली गई। घर वालों व रिश्तेदारों ने कई बार समझाया, लेकिन दोनों में बात नहीं बनी। अंत में दोनों का मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा, जहां डेढ़ साल में तीन बार दोनों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराया गया। उसके बाद चौथी बार में दोनों के बीच की कड़वाहट खत्म हो गई और साथ रहने के लिए मान गए।

केस- 3
 

सरायइनायत क्षेत्र निवासी गायत्री कुमारी की शादी सरायममरेज के रहने रहने वाले रामजियावन के साथ हुई थी। दोनों के बीच में किसी बात को लेकर अनबन हुआ तो दोनों अपना रास्ता अलग कर लिया। करीब दो साल तक परिवार परामर्श केंद्र में मामला चलने के बाद सातवीं बार दोनों के बीच बातचीत कराने के बाद एक-दूसरे के प्रति प्रेम उमड़ पड़ा और परामर्श केंद्र के अंदर ही एक-दूसरे को वर माला पहनाकर पूरी जिंदगी साथ रहने का कसम खा लिया।

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर रचना सिंह बताती हैं कि किसी भी दंपति को अपने बीच हुई छोटी-छोटी बातों को अपने परिजनों से नहीं कहनी चाहिए। इन्हीं बातों की वजह से कई बार बात बहुत बढ़ जाती है, जिससे रिश्ते टूटने के कगार पर आ जाते हैं। अच्छा यही होता है कि एक-दूसरे की बातों को नजर अंदाज करते चलें। दोनों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ रही हो तो पति-पत्नी में से एक को शांत हो जाना चाहिए। इन्हीं छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर परिवार को टूटने से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed