{"_id":"639429967a6b2d6f8e75400a","slug":"sensation-after-the-headless-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-the-bushes-police-reached-the-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गला रेतकर हत्या के बाद युवक का शव झाड़ियों में फेंका, लेनदेन के विवाद में वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गला रेतकर हत्या के बाद युवक का शव झाड़ियों में फेंका, लेनदेन के विवाद में वारदात की आशंका
Sat, 10 Dec 2022 12:09 PM IST
विनोद सिंह
प्रयागराज
प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 12:09 PM IST
सार
कपड़ों में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान नंदन तालाब, अरैल निवासी आशीष पुत्र संतोष दीक्षित के रूप में हुई। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए। जांच पड़ताल में पता चला कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। शरीर में कई अन्य जगहों पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव में मिर्जापुर राजमार्ग के किनारे नैनी निवासी आशीष दीक्षित (40) की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने 15 लाख रुपये के विवाद में हत्या का आरोप लगाकर प्रॉपर्टी डीलर को नामजद कराया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मर्दापुर गांव में शनिवार सुबह कुछ लोग बांस काटने गए थे। तभी खून से लथपथ युवक का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची। कपड़ों में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान नंदन तालाब, अरैल निवासी आशीष पुत्र संतोष दीक्षित के रूप में हुई। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए। जांच पड़ताल में पता चला कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। शरीर में कई अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि मवैया निवासी मुकेश पाल से 15 लाख रुपये का विवाद था। वह लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। इसी को लेकर आशीष पिछले कई दिनों से गायब रह रहा था। अगस्त से ही वह घर छोड़कर रहने लगा था। इस दौरान परिवारवालों से फोन पर ही संपर्क करता था। डीसीपी यमुनानगर सौरभ दीक्षित ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कई लोगों से ले रखा था उधार
पुलिस का कहना है कि अब तक कि जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि आशीष ने कई लोगों से रुपये उधार ले रखे थे। पहले वह शादी समारोह में फोटो व वीडियोग्राफी कराता था। हालांकि पिछले दो सालों से राजनीति में लग गया था। इसी के तहत उसने पार्टी भी बनाई थी।