विश्व टेलीविजन दिवस पर बोले डॉ. अशोक त्रिपाठी
प्रयागराज, 22 नवंबर। मीडिया के समक्ष सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियां बढ़ी हैं। देश, समाज, पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से जुड़े समाचार बेहतर प्रस्तुति की मांग कर रहे हैं। यह बात दूरदर्शन के पूर्व उपमहानिदेशक डॉ. अशोक त्रिपाठी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज की ओर ओर से विश्व टेलीविजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
डॉ. त्रिपाठी ने अभ्यर्थियों की से बनाई गईं वीडियो प्रस्तुतियों को देखा और कई सुझाव भी दिए। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की निदेश प्रो. नीलम यादव ने कहा कि मडिया के विद्यार्थियों को अपने समय के अनुरूप तैयार रहने क ीजरूरत है ताकि वे सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूी पूरा कर सकें। सेंटर के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने कहा कि यह समय विजुअल कम्युनिकेशन के विस्तार का है। कार्यक्रम में वार्षिक मोबाइल वीडियो चैलेंज प्रतियोगता में प्रथम स्थान पर रहे सिद्धार्थ, दूसरे स्थान पर रहे अच्युतानंद और तीसरे स्थान पर रहे कामेश द्विवेदी को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक विद्यासागर मिश्र ने स्वागत एवं अमित मौर्या ने धन्यवाद ज्ञापित किया।