फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seeing the headlines of the newspaper, Sunny had made a plan to kill Atiq-Ashraf, there was also a plan to kil

खुलासा: अखबार की हेडलाइंस देख सनी ने रची थी अतीक-अशरफ को मारने की साजिश, असद को भी मारने का था प्लान

Fri, 14 Jul 2023 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 11:30 AM IST
सार

उमेश पाल की हत्या के बाद असद का नाम और फोटो अखबारों में छपने लगा। एक अखबार की हेडिंग ‘असद संभालेगा अतीक का साम्राज्य’ पढ़कर हमीरपुर का मोहित सिंह उर्फ सनी ने तय कर लिया कि वह भी इसी तरह माफिया बनेगा।

विज्ञापन
Seeing the headlines of the newspaper, Sunny had made a plan to kill Atiq-Ashraf, there was also a plan to kil
atiq ahmed killed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक-अशरफ हत्याकांड में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक अखबार की एक हेडलाइंस देखकर सनी ने अतीक और अशरफ के साथ असद को भी मारने का प्लान बना लिया था। वह जानता था दोनों माफिया को अकेले नहीं मारा जा सकता, इस कारण उसने अपने दोस्तों लवलेश और अरुण को भी प्लान में शामिल किया। उन्हें सब्जबाग दिखाया कि अतीक को मारते ही पूरे प्रदेश से वसूली कर वे अरबपति बन जाएंगे।

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या के बाद असद का नाम और फोटो अखबारों में छपने लगा। एक अखबार की हेडिंग ‘असद संभालेगा अतीक का साम्राज्य’ पढ़कर हमीरपुर का मोहित सिंह उर्फ सनी ने तय कर लिया कि वह भी इसी तरह माफिया बनेगा। उसकी खबर 24 घंटे चैनलों पर चलेगी। उसने प्लान बनाया कि अगर जेल में बंद अतीक और अशरफ को मार दिया जाए तो सारे चैनल और अखबार वाले उसकी खबर दिखाने लगेंगे। इसी के बाद सनी ने अतीक और अशरफ के बारे में एक-एक जानकारी इकट्ठी करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

सनी के खिलाफ अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार हमीरपुर जेल गया था जहां उसकी मुलाकात लवलेश तिवारी से हुई थी। उसने लवलेश को प्लान के बारे में बताया। फिर कासगंज के रहने वाले अपने दोस्त अरुण मौर्य को भी शामिल कर लिया। सनी ने सब्जबाग दिखाया कि अतीक और अशरफ को वे कैमरे के सामने मारेंगे। पूरा प्रदेश उनके नाम से कांपेगा। वे जिससे चाहेंगे, पैसे मांगेगे। दहशत के कारण लोगों को पैसे देने पड़ेंगे।

लवलेश और अरुण को भी लगा कि इस कांड से वे पूरे देश में मशहूर हो जाएंगे। तीनों ने यह भी प्लान बनाया कि अतीक और अशरफ को मारने के बाद असद को भी मार दिया जाएगा क्योंकि उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद असद सुर्खियों में था। अखबारों और चैनलों पर यह बताया जा रहा था कि अतीक की आपराधिक विरासत असद ही संभालेगा।

पुलिस ने असद और गुलाम को झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया। अतीक और अशरफ को पुलिस कस्टडी रिमांड पर जब प्रयागराज लाया गया, उसी के बाद से ही उन्हें मारने की तैयारी तीनों ने कर ली थी। 15 अप्रैल को तीनों मीडिया के सामने ही अतीक और अशरफ को गोलियों से भून दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed