फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Secondary Education: Bulandshahr was written on the appointment letter instead of Badaun, the teacher reached the High Court for not joining

माध्यमिक शिक्षा : नियुक्ति पत्र पर बदायूं की जगह लिख दिया बुलंदशहर, ज्वाइनिंग न होने पर परेशान शिक्षक पहुंचा हाईकोर्ट

Sat, 02 Oct 2021 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Oct 2021 08:30 PM IST
सार

  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र पर जिले का नाम संशोधन को लेकर निदेशक व बोर्ड से की जानकारी तलब, याचिका की सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी। कोर्ट के आदेश पर निदेशक को याचिका में पक्षकार बनाया गया। 

विज्ञापन
Secondary Education: Bulandshahr was written on the appointment letter instead of Badaun, the teacher reached the High Court for not joining
high court

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है कि नियुक्ति पत्र में लिखे गए गलत जिले का संशोधन किन कारणों से नहीं किया गया है। गलत जिला लिखे होने के कारण याची कार्यभार ग्रहण नहीं कर सका और पत्र संशोधन अर्जी पर कोई आदेश न होने से हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी। याचिका की सुनवाई 19 अक्तूबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने बदायूं के जगतपाल सिंह की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर निदेशक को याचिका में पक्षकार बनाया गया। कोर्ट ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी से जानकारी मांगी है। याची  का कहना था कि सहायक अध्यापक भर्ती 2009 में याची का चयन हुआ। उसे  कालेज आवंटित किया गया। जारी नियुक्ति पत्र में बदायूं के बजाय बुलंदशहर जिला लिखे होने के कारण ज्वाइन नहीं कर सका। याची ने जिला विद्यालय निरीक्षक को नियुक्ति पत्र संशोधन अर्जी दी। अनुस्मरण पत्र भी दिया किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed