फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Second examination of third year graduation in Allahabad University from today

इलाहाबाद विवि में स्नातक तृतीय वर्ष की द्वितीय परीक्षा आज से

Mon, 02 Aug 2021 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 01:51 AM IST
सार

  • एलएलबी, बीएएलएलबी अंतिम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा भी होगी
  • जेके इंस्टीट्यूट में भी छात्र ऑनलाइन अपलोड करा सकेंगे पीडीएफ

विज्ञापन
Second examination of third year graduation in Allahabad University from today
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक तृतीय वर्ष के जिन छात्रों को प्रमोट किया गया था, उनकी द्वितीय परीक्षा और बीएलएलबी एवं एलएलबी के नियमित छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा दो अगस्त से शुरू होने जा रही है। सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होगी। इस बार भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को जेके इंस्टीट्यूट में जाकर अपनी कॉपियां अपलोड कराने की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने कोविड के मद्देनजर इस बार स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा प्रमोट कर दिया है। तृतीय वर्ष के जो छात्र प्रमोशन मिले अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए द्वितीय परीक्षा की व्यवस्था की गई है। तकरीबन आठ सौ छात्र द्वितीय परीक्षा में शामिल होने जा रही हैं। वहीं, बीएएलएलबी और एलएलबी अंतिम सेमेस्टर के भी तकरीबन आठ सौ नियमित छात्र मुख्य परीक्षा देंगे। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और परीक्षार्थियों को परीक्षा के बाद अपनी उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ बनाकर उसे ऑनलाइन ही अपलोड करना है। उत्तर पुस्तिका की केवल एक पीडीएफ बनानी है।
विज्ञापन


पिछली बार तमाम छात्र तकनीकी कारणों से पीडीएफ अपलोड नहीं कर सके थे। ऐसे छात्रों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करते हुए इविवि के जेके इंस्टीट्यूट में पीडीएफ अपलोड कराने की सुविधा प्रदान की गई थी। इस बार भी छात्रों को अतिरिक्त सुविधा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह के अनुसार जिन छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका की पीडीएफ अपलोड करने में दिक्कत आती है या पीडीएफ अपलोड नहीं कर पाते हैं, ऐसे छात्र जेके इंस्टीट्यूट में जाकर पीडीएफ अपलोड करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed