फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Search for two in fake counseling case in the name of admission in medical college

मेडिकल कालेज में दाखिले के नाम पर फर्जी काउंसिलिंग मामले में दो की तलाश  

Thu, 01 Apr 2021 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Search for two in fake counseling case in the name of admission in medical college
फर्जावाड़ा
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े मेडिकल कॉलेज के फरार दो चपरासियों की तलाश जारी है। बीते शुक्रवार को नोएडा में मास्टरमाइंड सुनील सिंह की गिरफ्तारी के दौरान चपरासियों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। अभी गिरोह के दो मुख्य आरोपी भी फरार चल रहे हैं। आरोपियों ने प्रयागराज, झांसी और बांदा मेडिकल कालेजों में काउंसिलिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है। 
विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने बीते शुक्रवार को मेडिकल कालेजों में प्रवेश के नाम पर छात्र छात्राओं से ठगी के मामले का खुलासा किया। गिरोह का मास्टरमाइंड सुनील सिंह से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए थे। उसी ने बताया कि कालेज के चपरासियों को उसने कंपनी में शेयर होल्डर बना रखा था। पता चला था कि छात्र-छात्राओं को विश्वास दिलाने के लिए आरोपी काउंसिलिंग के दिन ही प्रयागराज, झांसी, बांदा के मेडिकल कॉलेज में बुलाते थे। वहां के मेडिकल कॉलेजों के चपरासियों को 4 से 5 लाख रुपये देकर कमरा खुलवा लेते थे। वहां गिरोह का फरार 60 वर्षीय आरोपी छड़ी लेकर आता था।
विज्ञापन


वह डीन व प्रिंसिपल बनकर फर्जी काउंसिलिंग करता था। उसका सहयोग करने के लिए अन्य आरोपी वहां पर एप्रन पहनकर और आला लगाकर खड़े रहते थे, ताकि छात्र-छात्राओं को भरोसे में लिया जा सके। पुलिस के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के दो चपरासियों की भूमिका सामने आई है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस तरह की प्रयागराज पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली। नोएडा पुलिस से संपर्क किया जाएगा। अगर यहां पर कोई फर्जीवाड़ा हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed