फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sculpture before name of the Lord

मूर्ति बनाने से पहले प्रभु का नाम

Mon, 11 May 2015 01:56 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sculpture before name of the Lord
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हिंदुस्तानी एकेडमी में लगी ‘मृगनयनी’ प्रदर्शनी में सजी पीतल और पंचधातु की मूर्तियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। जितनी सुंदर यह मूर्तियां हैं, उतना ही कठिन परिश्रम इन्हें बनाने में लगता है। हर मूर्ति की शुरुआत प्रभु के नाम से होती है। जिससे हर मूर्ति सुंदर और आकर्षक बने। मूर्ति बनी है कि नहीं यह तय होता है धूप-छांव से। जैसे-जैसे धूप बढ़ती जाती है उससे निर्धारित होता है कि मूर्ति बनी है की नहीं।
विज्ञापन


मृगनयनी प्रदर्शनी के प्रभारी प्रबंधक एमएल शर्मा ने बताया कि इन मूर्तियों को टीकमगढ़ के सिंब सोनी गली में रहने वाले कारीगर राम स्वरूप सोनी और गोदावरी सोनी बनाते हैं। सबसे पहले मिटट्ी का सांचा बनाया जाता है। इसके बाद इसमें वैक्स वायर की डिजाइनिंग की जाती है। इसे फिर से मिट्टी से ढका जाता है और बीच-बीच में छेद कर दिए जाते हैं। इसके बाद इसमें पिघला हुआ धातु डालकर इसे पकाया जाता है।
विज्ञापन


मूर्तियां बनी है कि नहीं यह धूप-छांव से तय होता है। राम स्वरूप सोनी के बेटे राहुल सोनी ने बताया कि मूर्ति के सूखने के बाद सांचे को तोड़ दिया जाता है। इसके बाद नक्काशी का काम धातु की कलम से किया जाता है। इस समृद्ध विरासत को सहेजने के लिए सरकार की ओर से 1990 और 2007 में इन्हें राष्ट्रीय अवार्ड भी दिए जा चुके हैं। प्रदर्शनी में 200 ग्राम से 68 किलो तक की प्रतिमाएं हैं। जिनकी कीमत 550 रुपये से लेकर 71 हजार रुपये तक है। दस दिनों से चल रही प्रदर्शनी का समापन सोमवार को हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed