फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Screening exam marks will be added in six direct recruitments, Assistant Professor recruitment also included

UPPSC : छह सीधी भर्तियों में जुड़ेंगे स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती भी शामिल

Wed, 24 Apr 2024 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 05:55 PM IST
सार

यूपीपीएससी ने बीते दिनों निर्णय लिया था कि जिन सीधी भर्तियाें में स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, उनमें स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंकों और इंटरव्यू के केवल 25 अंकों के आधार पर चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। पहले केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चयन किया जाता था।

विज्ञापन
Screening exam marks will be added in six direct recruitments, Assistant Professor recruitment also included
UPPSC 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित छह प्रकार की सीधी भर्तियों में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंकों को भी चयन का आधार बनाया जाएगा। इनमें राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती भी शामिल है। अब तक सीधी भर्तियों में स्क्रीनिंग परीक्षा केवल अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होती थी और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चयन होता था।

विज्ञापन


यूपीपीएससी ने बीते दिनों निर्णय लिया था कि जिन सीधी भर्तियाें में स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, उनमें स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंकों और इंटरव्यू के केवल 25 अंकों के आधार पर चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। पहले केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चयन किया जाता था, जिसमें अक्सर विवाद होता था। आरोप लगते थे कि आयोग्य अभ्यर्थियों को मनमाने तरीके से अंक देकर चयनित किया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में आयोग को चयन की प्रक्रिया में बदलाव का निर्णय लेना पड़ा। स्क्रीनिंग परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार चयन होने से विवाद काफी हद तक थम जाएगा। आयोग ने छह प्रकार की सीधी भर्तियों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, सहायक रेडियो अधिकारी, खान अधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, यूनानी मेडिकल अधिकारी और आयुर्वेदिक मेडिकल अधिकारी भर्ती शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी पदों को स्क्रीनिंग परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाएगा। इनमें राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती सबसे महत्वपूर्ण है। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। भर्ती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से 300 से अधिक रिक्त पदों का अधियाचन भी शासन के माध्यम से आयोग को भेजा जा चुका है। आयोग को अब स्क्रीनिंग परीक्षा से संबंधित प्रस्तावित नियमावली को शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है।

नियमावली को मंजूरी मिलने के बाद ही आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। परीक्षा प्रणाली में बदलाव के बाद अब अभ्यर्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा होगी। स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक चयन में जोड़े जाने हैं, ऐसे में जो स्क्रीनिंग परीक्षा अब तक केवल अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए होती थी, अब अभ्यर्थियों के चयन का मुख्य आधार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed